गर्मी से बचाव के लिए रामलला को AC से ठंडक, जानें भोग में क्या किया गया बदलाव


सर्वेश श्रीवास्तव/अयोध्या.एक तरफ चिलचिलाती धूप और गर्मी का कहर है लोग गर्मी से परेशान हैं तो वहीं भगवान भी इस गर्मी से त्राहिमाम-त्राहिमाम कर रहे हैं. हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि गर्मी से निजात पाने के लिए इंसान जहां कूलर और एसी का सहारा ले रहा है तो वहीं भगवान के दरबार में भी अब कूलर और एसी लगाए जा रहे हैं. हम बात कर रहे हैं अयोध्या के राम जन्म भूमि की जहां अस्थाई मंदिर में भगवान राम लला बालक स्वरूप विराजमान है. गर्मी से भगवान रामलला को बचाने की विशेष व्यवस्था की गई है.

भगवान राम की नगरी अयोध्या में भीषण गर्मी है उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं पारा में कमी के आसार नजर आ रहे हैं तो वहीं भगवान रामलला के अस्थाई मंदिर में गर्मी से भगवान रामलला को बचाने के लिए कई तरह के इंतजाम भी किए गए हैं. अस्थाई मंदिर में ऐसी लगाई गई है. भगवान राम को सूती वस्त्र धारण कराए गए हैं. अस्थाई मंदिर को फूलों से सजाया गया है. हालांकि फूलों से गर्मी के दिनों में भगवान को शीतलता प्रदान होती है.

लगाया जा रहा शीतलता प्रदान करने वाला भोग
गर्मी से निजात दिलाने के लिए भगवान राम लाला को भोग भी ऐसी चीजों का लगाया जा रहा है ताकि भगवान को शीतलता मिल सके. भगवान राम के भोग में दही का इस्तेमाल हो रहा है. इसके अलावा खीर पूरी सब्जी के साथ पुजारी इस बात का ध्यान देते हैं कि भगवान रामलला को ऐसे व्यंजनों का भोग लगे. ताकि उनको शीतलता प्रदान हो सके. प्रकार पिता अपने छोटे बच्चे की देखरेख करता है. ठीक उसी प्रकार अयोध्या में निर्माणाधीन मंदिर में रामलला की देखरेख पुजारी करते हैं.

भगवान को ठंडक के लिए फूलों से सजाया गर्भगृह
रामलला के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास की माने तो भगवान रामलला के दरबार में ऐसी लगाई गई है भगवान को शीतलता प्रदान हो उस हिसाब से भोग लगाया जा रहा है सूती वस्त्र धारण कराए जा रहे हैं फूलों से आरती की जा रही है इतना ही नहीं भगवान रामलला के टाट और बाट में कोई कमी नहीं है.

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More