OMG: 4 हाथ, 4 पैर और 4 कान भी, बिहार के इस अस्पताल में जन्मा विचित्र बच्चा, लोगों की लगी भीड़

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

छपरा. बिहार के सारण जिला के निजी अस्पताल में एक महिला ने अजीबोगरीब बच्चे को जन्म दिया. आम बच्चों से अलग इस शिशु के 4 हाथ और 4 पैर थे साथ ही सिर भी विचित्र आकार का था. अस्पताल में इस बच्ची ने जन्म दिया जिसके बाद लोगों मे यह बच्ची कौतुहल का कारण बन गई. घटना सोमवार देर रात्रि की बताई जा रही है. हालांकि जन्म के बाद विचित्र बच्ची का कुछ ही पल में मौत हो गई.

मामला छपरा शहर से जुड़ा है. शहर के श्याम चक के एक नर्सिंग होम में प्रसूता प्रिया देवी नाम की एक महिला द्वारा इस विचित्र नवजात बच्ची को जन्म दिया गया. बच्ची की सूचना जैसे ही अस्पताल में मौजूद कर्मियों और मरीजों को मिली लोगों मे चर्चा का विषय बन गया. इस विचित्र बच्ची का सिर तो एक ही था लेकिन इसके चार कान, चार पैर, चार हाथ, दो हर्ट व दो रीढ की हड्डियां थीं. बताया जा रहा है कि बच्चे का जन्म होने के बाद अस्पताल के कर्मचारी भी हैरान हो गए.

अस्पताल प्रबंधन द्वारा ऑपरेशन करके बच्ची को बाहर निकाला गया. उस वक्त नवजात जीवित थी. करीब 20 मिनट बाद उसकी मौत हो गई. इस संबंध में अस्पताल के संचालक डॉ अनिल कुमार ने बताया कि यह बहुत कम लोगों में देखने को मिलता है. ऐसा तब होता है जब गर्भाशय में एक ही अंडे से दो बच्चे बनते हैं. इस प्रक्रिया में समय रहते दोनों अलग हो गए तो जुड़वा बच्चे पैदा होते हैं लेकिन किसी कारणवश दोनों अलग नहीं हो पाते तो फिर उस परिस्थिति में ऐसे बच्चों का जन्म होता है. इतना ही नहीं उनके जन्म के समय भी गर्भवती महिला को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

हालांकि ऑपरेशन के माध्यम से बच्ची का जन्म कराया गया लेकिन 20 मिनट से कम ही समय में बच्ची की मृत्यु हो गयी. उन्होंने बताया कि जिस महिला का प्रसव हुआ है उसका यह पहला बच्चा था और समय पूरे होने के बाद बच्चे के जन्म को लेकर वो परेशान थे. जांचपरांत ऑपरेशन की सलाह दी गई और बच्ची को बाहर निकाला गया. फिलहाल प्रसूति महिला स्वस्थ है और चिकित्सकीय देखरेख में उसका इलाज जारी है. इस घटनाक्रम की पूरी जानकारी पीड़ित महिला के परिजनों को दे दी गई है.

Tags: Bihar News, Chapra news, OMG News

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें