900 फिट लंबी चुनरी से होगा मां शाकंभरी देवी का श्रृंगार, बैंड बाजे को साथ चुनरी लेकर पहुंचेंगे श्रद्धालु

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


निखिल त्यागी/सहारनपुर. उत्तर भारत का प्रमुख धार्मिक यात्रा के लिए जाना जाने वाला शक्तिपीठ माता शाकंभरी देवी का दरबार है. वर्ष भर में यहां पर लाखों श्रद्धलु आते हैं. जनपद सहारनपुर के महाशक्ति पीठ वैष्णवी काली मंदिर के पुजारी स्वामी कालेंद्रानंद महाराज व पूरी संगत 19 जून को माँ शाकंभरी दरबार मे जाकर 900 फुट बड़ी चुनरी से श्रंगार करेंगे. इसके लिए राधा विहार स्थित मंदिर में पूरी तैयारी हो चुकी है.

राधा विहार स्थित महाशक्ति पीठ वैष्णवी काली मंदिर से संगत 900 फिट लंबी चुनरी से मां शाकंभरी देवी का शृंगार करेंगी. 19 जून को महाशक्ति पीठ वैष्णवी काली मंदिर से बैंडबाजों के साथ संगत चुनरी लेकर मां शाकंभरी देवी के लिए रवाना होगी. अगले दिन 20 जून को विशेष अनुष्ठान के साथ मां को चुनरी अर्पित की जाएगी. प्रतिदिन मां शाकंभरी देवी मंदिर के परिसर में देवी भागवत महापुराण कथा का आयोजन भी किया जाएगा.

गुजरात से तैयार कराई गई है चुनरी
शक्तिपीठ माता शकम्भरी देवी को अर्पित की जाने वाली इस चुनरी को जनपद के महाशक्ति पीठ वैष्णवी काली मंदिर और श्री खाटू श्याम मंदिर के अधिष्ठाता स्वामी कालेंद्रानंद महाराज व संगत ने विशेष आर्डर पर तैयार कराया है. गुजरात के सूरत शहर में इस चुनरी को बनवाया गया है. चुनरी में मोती और सिल्क के धागे से विशेष कढ़ाई भी कराई गई है.

एक सप्ताह तक होगी देवी भागवत पुराण कथा
स्वामी कालेन्द्रानंद महाराज ने बताया कि 19 जून को सुबह मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद चुनरी को खोला जाएगा. भारत माता चौक तक खुली चुनरी को संगत पैदल लेकर चलेगी ओर बाद में वाहन के माध्यम से चुनरी को बेहट तक ले जाया जाएगा. उन्होंने बताया कि बेहट से मां शाकंभरी देवी मंदिर तक चुनरी को संगत पैदल ही लेकर जाएगी.

स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने बताया कि 20 जून को मां शाकंभरी देवी को चुनरी अर्पित करने के साथ विशेष अनुष्ठान किया जाएगा. इसके साथ ही 27 जून तक प्रतिदिन शाकंभरी देवी मंदिर के पास देवी भागवत महापुराण कथा का आयोजन किया जाएगा. दोपहर तीन बजे से शाम 6 बजे तक चलने वाली कथा के दौरान प्रतिदिन भंडारा भी चलेगा.

Tags: Dharma Aastha, Local18, Saharanpur news, UP news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें