
नई दिल्ली. भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) ने रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) के चुनाव की तारीख पक्की कर दी गई है. भारतीय कुश्ती महासंघ के चुनाव छह जुलाई को होंगे. निर्वाचन अधिकारी ने अधिसूचना में पुष्टि की. गौरतलब है कि इसके पहले 4 जुलाई को कराए जाने की खबर सामने आई थी लेकिन अब इस पर पक्की खबर मिल गई है.
भारतीय कुश्ती महासंघ के चुनाव को लेकर जानकारी सामने आई थी कि इसे सही तरीके से कराए जाने के लिए जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश महेश मित्तल कुमार को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया है. ANI के मुतााबिक चुनाव को 6 जुलाई को कराए जाएंगे इसे डब्ल्यूएफआई की विशेष आम बैठक (AGM) में कराए जाएंगे.
.
Tags: Brij Bhushan Sharan Singh, Indian Olympic Association
FIRST PUBLISHED : June 13, 2023, 21:59 IST
Author: Jagran Times
Post Views: 31






