मेघा उपाध्याय/इंदौर: एजुकेशन हब इंदौर में बाहर से आकर कई युवा पढ़ते हैं. कॉलेज के नए सत्र शुरू होने वाले हैं और छात्र शहर में अच्छे हॉस्टल की तलाश में लगे हुए हैं खासतौर पर लड़कियां, जिनके परिवार वालों को भी अच्छी लोकेशन पर हॉस्टल चाहिए. उनकी डिमांड रहती है कि हॉस्टल ऐसा हो जहां बेटियां सुरक्षित रहें और सभी सुविधाएं आसपास ही मौजूद हों. तो आइए आज हम आपको बताएंगे इंदौर की कुछ खास लोकेशन जहां स्टूडेंट्स खासकर छात्राएं बेफिक्र होकर रह सकती हैं.
भोलाराम उस्ताद मार्ग
इंदौर का भोलाराम उस्ताद मार्ग बाहर से आकर पढ़ रहे छात्रों के लिए हमेशा से ही एक खास लोकेशन रहा है, क्योंकि यहां पर हर तरह की फैसिलिटी जैसे लाइब्रेरी, कोचिंग क्लासेस और किताबों की दुकानें कुछ ही कदमों की दूरी पर हैं. जिस कारण छात्रों को परेशान नहीं होना पड़ता. यहां के हॉस्टल्स भी काफी अफॉर्डेबल दाम में उपलब्ध हैं. साथ ही यह जगह काफी सुरक्षित है. बता दें कि यहां पर कुछ ही दूरी पर पुलिस स्टेशन भी है जो इस जगह को और भी महफूज बनाता है.
इंद्रपुरी और विष्णुपुरी
भंवरकुआं चौराहे से ही लगा हुआ इंद्रपुरी और विष्णुपुरी काफी पॉश इलाकों में से एक माना जाता है. यहां पर भी बहुत से हॉस्टल हैं और यहां का शांत वातावरण छात्र-छात्राओं की पढ़ाई के लिए बेहद ही अच्छा है. आसपास परिवार रहने के कारण यहां लड़कियों के लिए सुरक्षित हॉस्टल मिल जाते हैं.
आपके शहर से (इंदौर)

चंबल नदी से शिफ्ट किए जाएंगे घड़ियाल, पंजाब की व्यास नदी नया ठिकाना

Dewas : हाईवे पर होटल में जिस्मफरोशी, पुलिस ने छापा मारा तो पकड़े गए 18 लड़के लड़कियां

इंदौर का यह संस्थान अभावग्रस्त बच्चों को देता है फ्री कोचिंग, स्कूल की फीस भरने में भी करता है मदद

Photos: सतपुड़ा भवन में आग, कैसे लगी, क्या-क्या हुआ नुकसान, क्यों हो रही सियासत

मेरा पोता तो मुझसे आगे निकल गया, दादा दिग्विजय सिंह ने शेयर किया वीडियो तो BJP बोली- बढ़ रहा वंशवाद

Mahakal Temple : शाहरुख खान के बंगले पर तैनात सिक्यूरिटी कंपनी अब महाकाल लोक की करेगी सुरक्षा

Conversion: गंगा जमुना स्कूल का नहीं ढहाया जा सका अवैध निर्माण, विरोध के कारण गाड़ी से उतर ही नहीं पाए अफसर

बकरी के साथ दरिदों ने पार की हैवानियत की हद, जिसने सुना उसके उड़े होश, पुलिस भी सन्न

Sagar Weather: प्री-मानसून की पहली बारिश से राहत, जानें अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम

OMG! हजारों तोतों को एक साथ देखना है…तो इस मंदिर में आइए, दर्शन के बाद भोजन करते हैं मिट्ठू

दुकानदार से रिश्वत वसूल रहे थे बिजली कर्मचारी, लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों धरदबोचा
इतना होगा खर्च
इंदौर में यदि तीनों लोकेशन पर हॉस्टल के रेट की बात करें तो 3000 से 5000 में थ्री सीटर रूम यहां पर उपलब्ध हैं. साथ ही 10,000 तक में सिंगल सीटर रूम आसानी से मिल जाते हैं, जिसके साथ में लंच, ब्रेकफास्ट और डिनर की सुविधा उपलब्ध होती है. यहां कई हॉस्टल में लॉन्ड्री की सुविधा भी है.
लोकेशन के आसपास आई-बस स्टॉप और सिटी बस स्टॉप
कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राओं की सबसे बड़ी समस्या होती है पब्लिक ट्रांसपोर्ट का आसानी से नहीं मिलना, लेकिन बता दें कि इन तीनों ही लोकेशन के आसपास सिटी बस और आई बस स्टॉप हैं, जो शहर में कहीं भी आने जाने के लिए बहुत सुविधाजनक हैं. इसके अलावा मेन रोड पर ही स्थित होने के कारण हर तरह के ऑटो, कैब और टैक्सी की सुविधा यहां पर उपलब्ध हो जाती है.
सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे भी
बता दें कि इन इलाकों के हर एक हॉस्टल में एक वार्डन होती है जो सुरक्षा और मैनेजमेंट देखती है. इतना ही नहीं, यहां के हॉस्टल में बाकायदा सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं ,जो आसपास और हॉस्टल में होने वाली हर एक गतिविधि पर नज़र रखते हैं. हॉस्टल्स में रजिस्टर मेंटेन किया जाता है, जिसमें छात्र के आने से लेकर जाने तक की हर डिटेल लिखी होती है और अगर किसी कारणवश कुछ समस्या हो तो परिवार वालों को तुरंत ही खबर की जाती है.
नजदीकी थाने में होता है रजिस्ट्रेशन
इन इलाकों के हर एक हॉस्टल का रजिस्ट्रेशन भंवरकुआं थाने पर करवाया जाता है. साथ ही जब भी कोई स्टूडेंट हॉस्टल में रहने आता है, तो उसका भी रजिस्ट्रेशन करवाया जाता है, जिससे कि उस छात्र और साथ रह रहे अन्य छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.
.
Tags: Education news, Indore news, Local18, Mp news
FIRST PUBLISHED : June 13, 2023, 21:58 IST






