CBSE Board Result 2023: सीबीएसई बोर्ड ने जारी किया फाइनल रिजल्ट, इस वेबसाइट पर चेक करें अपने नंबर


नई दिल्ली (CBSE Board Result 2023, cbse.gov.in). सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं का फाइनल रिजल्ट यानी रीवेरिफिकेशन और रीइवैल्युएशन के मार्क्स जारी कर दिए हैं. सीबीएसई बोर्ड 10वीं, 12वीं फाइनल रिजल्ट 2023 cbse.gov.in पर चेक कर सकते हैं.

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2023 में शामिल हुए कई स्टूडेंट्स ने पुनर्मूल्यांकन और पुनर्सत्यापन के लिए अप्लाई किया था (CBSE 10th, 12th Final Result 2023 Declared). केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10, 12 के पुनर्मूल्यांकन और पुनर्सत्यापन का लॉट 1 रिजल्ट 2023 ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर घोषित कर दिया है.

कितने पास, कितने फेल
इस साल सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं, दोनों रिजल्ट में लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा है (CBSE Board 10th 12th Result 2023). सीबीएसई बोर्ड 10वीं कक्षा में लड़कियों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 94.25% और लड़कों का 92.72% है. वहीं, कक्षा 12वीं में लड़कियों का कुल पास प्रतिशत 90.68% और लड़कों का 84.67% रहा है.

सीबीएसई बोर्ड 10वीं, 12वीं फाइनल रिजल्ट 2023 कैसे चेक करें? How to check CBSE Board re-evaluation and re-verification Result?
सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का फाइनल रिजल्ट यानी पुनर्मूल्यांकन और पुनर्सत्यापन का परिणाम नीचे लिखे स्टेप्स से चेक कर सकते हैं-
1- रिजल्ट चेक करने के लिए सीबीएसई बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट www.cbse.gov.in पर जाएं.
2- वेबसाइट के होमपेज पर नजर आ रहे रिजल्ट 2023 के लिंक पर क्लिक करें.
3- वहां मांगी गईं पर्सनल डिटेल्स एंटर करके सबमिट करें.
4- सबमिट करते ही सीबीएसई बोर्ड फाइनल रिजल्ट 2023 आपकी स्क्रीन पर डिसप्ले हो जाएगा.
5- 10वीं-12वीं री-इवैल्यूशन रिजल्ट की एक कॉपी डाउनलोड कर अपने पास रख लें.

ये भी पढ़ें:
बेस्ट एंप्लॉई कैसे बनें? बस होने चाहिए ये गुण, बॉस ही नहीं, कलीग भी करेंगे तारीफ
6 विषयों की तैयारी, हर घंटे करें इतनी पढ़ाई, इसी साल बन जाएंगे सरकारी शिक्षक

Tags: 12th results, Cbse board, CBSE board results, Class 10th Results

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More