अंजलि सिंह राजपूत/ लखनऊ. अगर आप लखनऊ से इंडोनेशिया जाना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है. लखनऊ से बाली (इंडोनेशिया) के लिए हवाई सफर की शुरुआत 30 जून से हो रही है. यह हवाई सफर पांच जुलाई को खत्म होगा. इस टूर में यात्रियों को लखनऊ से बाली जाने और आने की व्यवस्था फ्लाइट से की गई है. खान-पान और ठहरने के लिए चार सितारा होटल में व्यवस्था रहेगी.
यात्रा के दौरान केआक नृत्य प्रदर्शन के साथ उलूवातू मंदिर का दौरा, उबड कॉफी प्लांटेशन, रॉयल पैलेस के साथ पूरे दिन किंतामनी टूर कराया जाएगा. साथ ही क्रूज पर डिनर, सफारी और मरीन पार्क के साथ जंगल हॉपर और तंजुंग बेनोआ बीच पर टर्टल आईलैंड भी जाने का मौका मिलेगा. तनाह लोट (इंडियन ओसियन) में ढलता सूरज का खूबसूरत नजारा भी यात्रियों को देखने के लिए मिलेगा.
पैकेज की इतनी है कीमत
– मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि तीन व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य 1,05,900 रुपये प्रति व्यक्ति है.
– दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य 1,05,900 रुपये प्रति व्यक्ति है.
– एक व्यक्ति के ठहरने पर पैकेज का मूल्य 1,15,800 रुपये प्रति व्यक्ति है.
– माता-पिता के साथ ठहरने पर प्रति बच्चे का पैकेज मूल्य 1,00,600 रुपये (बेड सहित) और 94,400 रुपये (बिना बेड के) प्रति व्यक्ति है.
आपके शहर से (लखनऊ)

दोस्त को मां के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा, 63 दिन इंतजार के बाद प्राइवेट पार्ट काटा

Priya Rathore Death Mystery: चिलचिलाती धूप में बेमियादी धरने पर बैठा है एक बेबस पिता, कोई सुनेगा इनकी आवाज!

लखनऊ के इस मंदिर में ठाट से रहते हैं नन्हे बजरंगी, भक्तों को भी देते हैं दर्शन, जानें माजरा

मोटी सैलरी पाने वाले इस युवा को पसंद नहीं Apple प्रोडक्ट्स, इन विकल्प को चुनकर सोशल मीडिया पर खूब बटोर रहा सुर्खियां, जानें

Lucknow News: वॉशिंग मशीन ने ली इंस्पेक्टर की पत्नी की जान, आप भी रहें सावधान

Ajab Gajab: लखनऊ शहर का अजीब मोहल्ला, पता पूछने पर लगता है 50 रुपये जुर्माना

आने वाला है NEET UG Result 2023, यहां जानिए कौन से हैं यूपी के बेस्ट मेडिकल कॉलेज

UP BEd JEE 2023: 15 जून को होगा बीएड एंट्रेंस एग्जाम, परेशानी से बचाना है तो अभ्यर्थी रखें इन बातों का ध्यान

लखनऊवासियों का गर्मी से बचने के लिए देसी जुगाड़, दिन भर मुफ्त में ऐसे ले रहे AC का मज़ा

Success Story: पिता ईंट भट्ठे पर हैं मजदूर, घर की छत से रिसता है पानी, बेटे ने कठिन मेहनत से निकाला UPSC
ऐसे करें बुकिंग
इस पैकेज की बुकिंग ‘पहले आओ पहले पाओ’ के आधार पर की जाएगी. यात्रा की बुकिंग के लिए गोमती नगर स्थित पर्यटन भवन में आईआरसीटीसी कार्यालय और आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com से ऑनलाइन बुकिंग भी कराई जा सकती है. अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं.
लखनऊ-8287930922/8287930902
कानपुर- 8595924298/8287930930
.
Tags: Irctc, Local18, Lucknow news, Travel 18
FIRST PUBLISHED : June 13, 2023, 21:12 IST






