Dausa Crime News : पेड़ से बांधकर युवक की जमकर की मारपीट…फिर पिलाई पेशाब, मुकदमा हुआ दर्ज

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आशीष शर्मा/ दौसा. दौसा जिले के लालसोट थाना क्षेत्र के डीडवाना गांव में एक युवक को पेड़ से बांधकर मारपीट करने और उसे पेशाब पिलाने का मामला सामने आया है. इस पूरे मामले के बाद लालसोट थाने में मुकदमा दर्ज हो गया है.

दरअसल दिव्यांशु नामक युवक ने लालसोट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है कि उसको डीडवाना गांव के रहने वाले विष्णु सोनी उसकी बुआ जी के घर आया और उसे बाजार में चलने के बाद कह कर ले गया. इसके बाद आरोपी विष्णु और उसके दो भाइयों ने उसको घर के पीछे एक बाड़े में बंधक बना लिया और पेड़ से बांध दिया. इस दौरान लोहे के पाइप से गर्दन और हाथ पर वार किया गया. इतना ही नहीं आरोपियों ने एक गिलास में पेशाब भर लिया और उसे जबरन पेशाब पिला दिया. एफआईआर में पीड़ित युवक ने आरोपियों पर जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल का भी आरोप लगाया है. फिलहाल लालसोट थाने में मुकदमा दर्ज हो गया है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

यह पूरा मामला 26 मई का बताया जा रहा है, लेकिन अब इस घटना का वीडियो भी सामने आ चुका है और पीड़ित ने लालसोट थाने में मुकदमा भी दर्ज करा दिया है. पीड़ित ने मुकदमा दर्ज कराने में देरी का कारण आरोपियों द्वारा धमकी देना बताया है. लालसोट थाना अधिकारी नाथू लाल मीणा ने बताया कि युवक को पेड़ पर बांधकर पीटा गया है युवक को चोरी के शक में पिटाई की गई है हालांकि आरोपियों के द्वारा कानून को हाथ में लिए जाने के कारण उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है.

.

FIRST PUBLISHED : June 13, 2023, 21:05 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें