NEET UG Result 2023 : नीट यूजी रिजल्ट जारी, प्रबंजन जे व वरुण चक्रवर्ती ने पाया 99.99 पर्सेंटाइल


NEET UG Result 2023 : नीट यूजी 2023 रिजल्ट जारी हो गया है.  नीट यूजी का रिजल्ट लिंक एनटीए की वेबसाइट neet.nta.nic.in पर उपलब्ध है. तमिलनाडु के प्रबंजन जे और आंध्र प्रदेश के बोरा वरुण चक्रवर्ती ने 99.99 पर्सेंटाइल के साथ नीट परीक्षा (NEET 2023) में टॉप किया. एनटीए NTA का कहना है कि सबसे अधिक योग्य उम्मीदवार उत्तर प्रदेश से हैं, उसके बाद महाराष्ट्र और राजस्थान हैं.

इस साल एनटीए ने नीट यूजी परीक्षा दो बार आयोजित की थी. पहली बार 7 मई को और दूसरी बार 6 जून को हुई थी. 6 जून को मणिपुर के छात्रों के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी.

ये है डायरेक्ट लिंक

एनटीए रिजल्ट के साथ ऑल इंडिया रैंक टॉपर्स और कट-ऑफ पर्सेंटाइल घोषित करेगा. फाइनल आंसर की भी जारी करेगा.

पिछले साल की कटऑफ
नीट यूजी कट-ऑफ की बात करें तो पिछले साल जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों का कटऑफ 715-117 था. जबकि एससी/एसटी और ओबीसी का कट-ऑफ 116 था. ओबीसी और एससी, एसटी वर्ग के दिव्यांग उम्मीदवारों का कट-ऑफ 104-93 गया था. जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए नीट यूजी एमबीबीएस और बीडीएस कट-ऑफ 50, ओबीसी, एससी और एसटी का 40 गया था.

20 लाख से अधिक लाख स्टूडेंट्स ने दी है परीक्षा 
7 मई को हुई नीट यूजी परीक्षा में कुल 20,87,449 कैंडिडेट शामिल हुए थे. जबकि 6 जून को हुई परीक्षा में मणिपुर के 8,753 उम्मीदवार बैठे थे. 6 जून को परीक्षा मणिपुर के 11 शहरों में 34 परीक्षा केंद्रों पर हुई थी.

ऐसे चेक करें नीट यूजी 2023 रिजल्ट

Step 1: सबसे पहले एनटीए की वेबसाइट neet.nta.nic.in 2023 पर विजिट करें
Step 2: अब ‘candidate activity’ के अंतर्गत NEET UG 2023 result scorecard link पर क्लिक करें
Step 3: अब एक विंडो ओपन होगी, यहां NEET UG अप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि एंटर करें
Step 4: अब नीट यूजी 2023 रिजल्ट ओपन हो जाएगा
Step 5 : अब नीट यूजी 2023 स्कोर कार्ड डाउनलोड कर लें

ये भी पढ़ें-
18 रुपये सलैरी पर धोए जूठे बर्तन, आज हैं 300 करोड़ की कंपनी के मालिक, पढ़ें संघर्ष भरी कहानी
आने वाला है NEET UG Result 2023, यहां जानिए कौन से हैं यूपी के बेस्ट मेडिकल कॉलेज

Tags: Exam Results, Neet exam, NEET UG 2023

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More