राजस्थान के इस शहर में भी दिखेगा बिपरजॉय तूफान का असर, गर्मी से मिलेगी राहत


नरेश पारीक/ चूरू. अपने मौसम के लिए विख्यात चूरू में इन दिनों आसमान से आग बरस रही है. भीषण गर्मी में सुबह से सूर्य के तल्ख तेवरों का यहाँ लोगो को सामना करना पड़ रहा है और दिनभर चलने वाली गर्म हवाओं से आमजन झुलसा महसूस कर रहा है. यहां दिनभर शहर की सड़कों पर वीरानी छाई रहती है.

पिछले करीब 7 दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के चलते यहां कूलर,पंखे भी अब फेल हैं. चूरू में पिछले करीब 7 दिनों से लगातार अधिकतम तापमान 42 डिग्री पार दर्ज किया ज रहा है. ऐसे में जरूरी कामो से घरो से बाहर निकले लोग सूती तौलिए से गर्मी का बचाव करते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं अस्पताल में भी उल्टी,दस्त के मरीजो की संख्या में इजाफा हुआ है.

चूरू में पड़ रही प्रचंड गर्मी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि यहां सुबह 8:30 बजे ही तापमान 33.4 डिग्री दर्ज किया जा रहा है तो 11:30 बजे तापमान 40 डिग्री के करीब और दोपहर 2:30 बजे तापमान 42 के आंकड़े तक पहुँच रहा है. यहां रात को भी अब राहत नहीं मिल रही. यहां रात का तापमान करीब30 डिग्री दर्ज किया जा रहा है.

मौसम केंद्र जयपुर के प्रभारी राधेश्याम शर्मा ने बताया कि अरब सागर में उठा चक्रवात बिपरजॉय तेजी से भारत की और बढ़ रहा है उन्होंने बताया 15 जून को ये गुजरात के तट से टकराएगा और इसकी रफ्तार 125 किलोमीटर घन्टा रहने की संभावना है. उन्होंने बताया 15 जून को गुजरात के तट से टकराने के बाद इस चक्रवात का असर राजस्थान के बीकानेर सम्भाग के चूरू जिले में भी देखने को मिलेगा और 17,18 जून को मध्यम से तेज बारिश होगी और 8 से 10 डिग्री पारा गिरेगा जिसके बाद लोगो को भीषण गर्मी से भी राहत मिलेगी.

.

FIRST PUBLISHED : June 13, 2023, 20:34 IST

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More