
नई दिल्ली. बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman khan) ने अपने करियर में संजय लीला भंसाली और सूरज बड़जात्या जैसे डायरेक्टर्स के साथ भी काम किया है. उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार बिजनेस भी कर चुकी हैं. सलमान ने खुद इस बारे में बताया था कि उन्होंने संजय लीला भंसाली से कहा था कि उन्हें कुछ समय उनके सूरज बड़जात्या जैसे निर्देशक के साथ भी बिताना चाहिए. आखिर सलमान ने ऐसा क्यों कहा? आइए जानते हैं.
सलमान खान संजय लीला भंसाली के साथ करियर की शुरुआत में कई फिल्मों में काम कर चुके हैं. इनमें ‘हम दिल दे चुके सनम’ और ‘खामोशी’ जैसी हिट फिल्में शामिल हैं. सलमान खान ने अपने एक इंटरव्यू में एक बार खुद इस बात का जिक्र किया था कि उन्होंने संजय लीला भंसाली को एक खास सलाह दी थी. इस दिलचस्प किस्से का खुलासा सलमान ने सूरज बड़जात्या के सामने किया था. आइए जानते हैं क्यों सलमान भंसाली को एक खास सलाह दी थी.
जब सलमान ने दी भंसाली को सलाह
सलमान खान ने डायरेक्टर सूरज बड़जात्या संग बातचीत के दौरान बताया था कि किस तरह संजय लीला भंसाली सेट पर गुस्से में चिल्लाते हैं और कभी-कभी सेट पर मौजूद किसी भी चीज को उठाकर फेंक भी देते हैं. हालांकि ये सब देखने के बाद भाईजान ने संजय लीला भंसाली को पेशेंस सीखने के लिए उन्हें डायरेक्टर सूरज बड़जात्या के साथ समय बिताने की सलाह दी थी.
सूरज को लेकर कही थी बड़ी बात
दरअसल, डायरेक्टर सूरज बड़जात्या और सलमान खान राजश्री प्रोडक्शंस से बात कर रहे थे. इस दौरान सूरज ने बताया था कि उनकी और सलमान खान की कई आदतें एक जैसी हैं और वो दोनों एक-दूसरे की ताकत और कमजोरी से भी बहुत अच्छे से वाकिफ हैं. सूरज ये बात बोल ही रहे थी कि तभी सलमान उन्हें बीच में ही रोकते हुए कहते हैं कि इनकी सबसे बड़ी खासियत है इनका मिजाज. उन्होंने अपनी बात रखते हुए कहा कि वह कई डायरेक्टर्स से सूरज की तारीफ करते हैं और उनसे सीखने के लिए कहते हैं उनमें से एक संजय लीला भंसाली भी हैं.
बता दें कि सलमान खान की हालिया रिलीज फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी. इस फिल्म में सलमान के अलावा पूजा हेगड़े, शहनाज गिल भी नजर आई थीं. सलमान की फिल्में अक्सर बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ने का काम करती हैं. लेकिन उनकी ये फिल्म फैंस का दिल जीतने में थोड़ी नाकामयाब रही.
.
Tags: Entertainemnt, Salman khan, Sanjay leela bhansali
FIRST PUBLISHED : June 13, 2023, 19:01 IST






