महापंचायतों की आड़ में बिगाड़ा माहौल तो NSA के तहत होगी कार्रवाई, जानें पूरा मामला

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून. उत्तराखंड में महापंचायतों की आड़ में माहौल बिगाड़ने वालों के लिये बुरी खबर है. अगर ऐसे आयोजनों की आड़ में माहौल बिगाड़ा तो NSA के तहत कार्रवाई होगी. दरअसल प्रदेश में लगातार बढ़ रहे लव जिहाद में मामलों को देखते हुए जहां हिन्दू संगठनों से जुड़े लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है, तो वहीं अब इन बड़ते मामलों पर लगाम लगाने के लिए हिन्दू संगठनों ने महापंचायत 15 जून उत्तरकाशी के पुरोला में रखी है जिसको देखते हुए अब मुस्लिम समुदाय ने भी देहरादून में महापंचायत रखी है जो 18 जून को होना बताया जा रहा है.

रविवार को देहरादून के थाना डोईवाला में हुयी हिन्दू युवती को शादी के लिए धर्म परिवर्तन की घटना सामने आने के बाद डोईवाला क्षत्रे में भी हिन्दू संगठनों ने महापंचायत 14 जून को बुलाई थी, जिसमें जिला प्रशासन से बातचीत के बद 14 तारीख होने वाली महापंचायत को रद्द करना पड़ा. अब देहरादून में 18 जून को होने वाली महापंचायत पर अब पुलिस पैनी नजर रख रही है, साथ ही पुलिस ने चेतावनी दी है कि किसी भी व्यक्ति द्वारा सम्प्रदायिक माहोल को बिगड़ने की कोशिश की गयी तो NSA यानी कि नेशनल सिक्योरिटी एक्ट के तहत पुलिस मुकदमा दर्ज करेगी.

दरअसल देहरादून के डोईवाला में 14 जून को महापंचायत होनी थी जो रद्द हो गयी है लेकिन 18 जून को मुस्लिम समुदाय के आवहान पर होने वाली महापंचायत को लेकर पुलिस के तैयारियां शुरू कर दी है. इस मामले में पुलिस लगातार मुस्लिम धर्म गुरुओं से बातचीत कर रही है.

मामले की गम्भीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून दलीप सिंह कुंवर ने जनता से अपील की है कि कानून को हाथो में न लें साथ ही सख्त चेतावानी दी है कि पंचायत में किसी भी व्यक्ति द्वारा किसी भी सम्प्रदाय का माहोल को बिगड़ने का काम किया गया तो आयोजकों के साथ व्यक्ति पर होगी सख्त कार्रवाई साथ ही NSA के तहत भी लिखा जायेगा मामला.

Tags: Mahapanchayat, UP news, Uttarakhand news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें