Dewas : हाईवे के होटल में जिस्मफरोशी, पुलिस ने छापा मारा तो पकड़े गए 18 लड़के लड़कियां


देवास. देवास में आज एक बड़ा सेक्स रैकेट पकड़ा गया. यहां एक होटल में जिस्मफरोशी चल रही थी. पुलिस ने छापा मारा तो वहां से 10 लड़कों और 8 लड़कियों को पकड़ा है. इसमें होटल का संचालक भी शामिल है.

बायपास पर खुलेआम जिस्म फरोशी का धंधा चल रहा था. औद्योगिक थाने में स्थित होटल प्रिंस पैलेस में 10 लड़के 8 लड़कियों को सेक्स रैकेट में पकड़ा. इनमें से कुछ लोग होटल पर काम करने वाले और एक होटल संचालक है. Sdop और महिला थाना प्रकोष्ट संजय शर्मा ने बताया कि सूचना पर कारवाई की है. पुष्टि में अनैतिक कार्यो में लिप्त होना पाया गया है, जिसपर कारवाई की जा रही है.

10 लड़के और 8 लड़कियां
देवास के रसलपुर बाईपास पर जिस्मफरोशी का धंधा चलाया जा रहा था, जिसमें पुलिस ने 18 लोगों को लिप्त पाया है. यह सभी इंदौर भोपाल हाइवे स्थित होटल प्रिंस पैलेस में पकड़े गए. औद्योगिक थाना पुलिस से जानकारी के अनुसार क्षेत्र में स्थित होटल प्रिंस पैलेस में अनैतिक गतिविधियां चल रही थीं. लंबे समय से मिल रही शिकायतों के कारण आज पुलिस की एक टीम ने उक्त उस होटल पर छापा मारा.

होटल संचालक भी गिरफ्तार
शिकायत सही पायी गयी. होटल में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था जिसमें 8 युवतियां और होटल संचालक सहित 10 युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. प्रथम दृष्टया पुलिस ने विवेचना प्रारम्भ की है. सभी के खिलाफ अनैतिक कार्यों में लिप्त धाराओं में प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

Tags: Dewas News, Madhya pradesh latest news, Police raid on sex racket

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More