बेटा पैसे कमाए, उससे पहले उसे ये 5 बातें सिखाना चाहती हैं एडलवाइस CEO राधिका गुप्ता, सबके लिए है जरूरी

हाइलाइट्स

ये जानकारी पैसे कमाने से ज्यादा जरूरी है .
एडलवाइस की सीईओ राधिका गुप्ता ने बताया कि वो अपने बेटे को क्या सिखाना चाहती हैं.
राधिका ने लिखा- इंसानों की कीमत उनके बैंक बैलेंस से ज्यादा होती है.

नई दिल्ली. आप चाहें महीने के लाख रुपये कमाते हों चाहे 10 हजार रुपये. अच्छी फाइनेंशियल प्लानिंग हुई तो 10 हजार में भी महीना आराम से कट सकता है और खराब फाइनेंशियल प्लानिंग हुई तो लाख रुपये भी कहां जाएंगे आपको पता नहीं चलेगा. पर फाइनेंशियल प्लानिंग से ज्यादा ज़रूरी है पैसों की समझ. ये समझ कि पैसा जिंदगी का अहम हिस्सा है, लेकिन पैसा सबकुछ नहीं है.

एडलवाइस की CEO और MD राधिका गुप्ता ने एक ट्विटर थ्रेड में लिखा है कि पैसों से जुड़ी कुछ ज़रूरी बातें हैं जो वो चाहती हैं कि उनका बेटा जाने और समझे. वो बातें जो पैसे कमाने या पैसों को मैनेज करने से ज्यादा ज़रूरी है. वो बातें जिनकी समझ के बिना पैसे कमा लेने का कोई मतलब नहीं होता है.

ये भी पढ़ेंः नेहरू के कहने पर टाटा ने शुरू की थी Lakme, एक लव स्टोरी से खोजा गया नाम, बदल दी फैशन की परिभाषा

राधिका गुप्ता की अपने बेटे के लिए 5 सीख कौन सी हैं?
1. पैसे जरूरी होते हैं. ये आपके सपनों को पूरा करने में आपकी मदद करते हैं, हमारी जिंदगी को आसान बनाते हैं. ये कम्फर्ट देते हैं, हमें और हमारे अपनों की जिंदगी में खुशी के कुछ पल जोड़ते हैं. इसलिए पैसे कमाना और पैसे सेव करना ज़रूरी है.

2. लेकिन पैसे आपको डिफाइन नहीं करते हैं. पैसों में आपके सेल्फ वर्थ और कॉन्फिडेंस पर असर डालने की ताकत होती है, ऐसा कभी नहीं होने देना. पैसों को कभी इस पर असर मत डालने दो कि आप कैसे हैं और दूसरों से कैसा व्यवहार करते हैं, क्योंकि लोगों की अहमियत उनके बैंक बैलेंस से कहीं ज्यादा होती है.

Tags: Business news in hindi, Earn money, Money Making Tips

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More