गुम हुए मोबाइल फ़ोन पाकर खुश दिखे लोग

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 कौशांबी जिले में पुलिस की सर्विलांस टीम ने 51 खोए हुए एंड्राइड फोन को बरामद कर उनके स्वामियों को सौंप दिया है। गुम हुए मोबाइल पाने के बाद सभी लोगों के चेहरे पर खुशी नजर आ रही थी।

 पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने गुम हुए 51 एंड्रॉयड फोन को उनके स्वामियों को पुलिस लाइन स्थित हाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के बाद लौटा दिया। गुम हुए मोबाइल की शिकायत दर्ज करने के बाद सर्विलेंस टीम एंड्राइड फोन को खोजने में काफी दिनों से लगी हुई थी। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 51 एंड्राइड फोन मिला। इसके बाद मंगलवार को पुलिस की ओर से सभी लोगों को बुलाकर उनके फोन सौंप दिए गए। मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत 8 लाख 45 हज़ार बताई गई है। ज्यादातर फोन मिडिल क्लास लोगों के थे। लिहाजा फोन पाने के बाद सभी लोग काफी खुश थे। लोगों ने पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव और सर्विलेंस टीम को धन्यवाद भी किया। पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने चेतावनी देते हुए कहा कि दूसरे की चोरी गए मोबाइल या गुम गए मोबाइल का इस्तेमाल करना अपराध की श्रेणी में आता है। अगर इस तरह का मोबाइल कहीं से भी आपको मिलता है तो नजदीकी थाना चौकी पर उसे जमा कर देना चाहिए।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें