पश्चिम बंगाल पंचायती राज चुनाव नामांकन के चौथे दिन भी हिंसा, पेट्रोल बम फेंके गए, पुलिसकर्मी भी हुए घायल


हाइलाइट्स

पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव में 8 जुलाई को वोट डाले जाएंगे.
चुनाव नामांकन के दौरान विभिन्‍न पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच झगड़े की घटनाएं सामने आ रही हैं.

नई दिल्‍ली. पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किए जाने के चौथे दिन भी हिंसा हुई और राज्य के दक्षिण 24 परगना जिले के भानगड़ में बम फेंके गए जिससे कई लोग घायल हो गए. यह घटना बिजयगंज बाजार के पास हुई जो ब्‍लॉक डेवलपमेंट ऑफिस (बीडीओ) से एक किलोमीटर से भी कम दूर है. नामांकन पत्र बीडीओ में दाखिल किए जा रहे हैं. इंडियन सेक्युलर फ्रंट (आईएसएफ) के स्थानीय विधायक ने घोषणा की थी कि पंचायत चुनाव के लिए उनकी पार्टी के उम्मीदवार मंगलवार को नामांकन दाखिल करेंगे.

स्थानीय टेलीविजन चैनलों पर प्रसारित फुटेज में दिखाया गया है कि अज्ञात बदमाशों द्वारा बम फेंके जाने के बाद पुलिस कर्मी और पत्रकार भाग रहे हैं. इस घटना को लेकर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और विपक्षी आईएसएफ ने एक दूसरे पर हिंसा में शामिल होने का आरोप लगाया. राज्य के कई जिलों में पंचायत चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के पहले दिन नौ जून से ही हिंसा की घटनाएं हो रही हैं. ताजा घटना में पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं.

यह भी पढ़ें:- Cyclone Biparjoy Update: बिपरजॉय चक्रवात के चलते रेलवे ने रद्द कीं 95 ट्रेनें, यहां देखें पूरी लिस्‍ट

8 जुलाई को होने हैं चुनाव
पश्चिम बंगाल में चुनाव आठ जुलाई को होने हैं. पूरे राज्‍य में केवल एक चरण में चुनावों का आयोजन किया जाएगा. इस दौरान ग्राम पंचायत, पंचायत समिति और जिला परिषद के सदस्‍यों को चुना जाएगा. 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले राज्‍य में यह चुनाव काफी अहम हो जाते हैं. अब देखना होगा कि बीजेपी का प्रदर्शन इन चुनावों में कैसा रहता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पार्टी बीजेपी इन चुनावों में पूरा जोर लगा रही है. वहीं, राज्‍य में सत्‍ताधारी टीएमसी भी पंचायत चुनावों को हल्‍के में लेने के मूड में नहीं है.

Tags: West Bengal Election, West Bengal Election News, West Bengal Violence

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More