जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में दो आतंकी ढेर, सेना और पुलिस ने किया ज्वाइंट ऑपरेशन, तलाशी जारी

हाइलाइट्स

कश्मीर के कुपवाड़ा में दो आतंकी ढेर.
सेना-पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में मिली सफलता.

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर (Jammu & Kashmir) से आतंक का सफाया करने के लिए सेना और जम्मू-कश्मीर की पुलिस एक्टिव हैं. दोनों के संयुक्त ऑपरेशन (Joint Operation) के जरिये आतंकवादियों को ढेर (Terrorist Shot Down) किया जा रहा है. खबर आ रही है कि सेना और पुलिस ने दो और आतंकवादियों को मार गिराया है.

समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट के अनुसार, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि यह ऑपरेशन कुपवाड़ा जिले के डोबनार मचल के सीमावर्ती क्षेत्र मेंं चलाया गया था, जहां सेना और कुपवाड़ा पुलिस ने मिलकर दो आतंकवादियों को मार गिराया है. पुलिस ने बताया कि जिस इलाके में आतंकवादियों को ढेर किया गया है, उसे सील कर दिया गया है और सर्च ऑपरेशन को जारी रखा गया है. हालांकि पुलिस से अभी और जानकारी नहीं मिल सकी है.

Tags: Jammu kashmir, Search operation, Terrorist

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More