प्रतापा राम / जैसलमेर.नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉरपोरेशन (NHPC) में कई पदों पर भर्तियों के लिए अधिसूचना जारी की गई है.इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए 30 जून तक आवेदन कर सकते हैं.इनमें जूनियर इंजीनियर, पर्यवेक्षक, वरिष्ठ लेखाकार, हिंदी अनुवादक के 388 पद शामिल हैं, जिस पर भर्ती की जाएगी.
NHPC इंडिया द्वारा आयोजित 388 पदों पर रिक्तियों का विवरण
आपके शहर से (जैसलमेर)

Electronic Devices Side Effects: अभी सुन लें डॉक्टर की बात, ऐसा न हो कि फिर सुनने लायक न रहें कान

150 साल पुराने इस पाटे को देखने देश-विदेश से बीकानेर आते हैं पर्यटक, जानिए क्या है इसकी खासियत

इग्नू के इन कोर्स में प्रवेश की प्रक्रिया हुई शुरू, इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन

कभी कठिन संघर्ष और पैदल चलकर हासिल की शिक्षा, अब बने सहायक कृषि निदेशक, जानिए कहानी

डॉक्टर के गलत इंजेक्शन ने कर दिया था दिव्यांग, परिवार की जिम्मेदारियों ने बना दिया टेलर

चरित्र पर शक ने उजाड़ डाला पूरा परिवार, पति-पत्नी के झगड़े में गई 2 मासूम बच्चों की जान, सन्न रह गए लोग

मां की याद में शुरू की रोटी बैंक, ताकि भूखा न सोए कोई, लोग भी कर रहे है सहयोग

पूरे शेखावटी में बेस्ट है चूरू का यह लॉ कॉलेज, यहां से पढ़े 40 छात्र आज हैं अदालतों में जज

उदयपुर में शुरू हुई देश की पहली सीएनजी टॉय ट्रेन, पर्यटकों का बनेगी आकर्षण का केंद्र

लाखों के गहने पहन कर पान बनाता है बीकानेर का ये शख्स, लोग पान खाने के साथ लेते हैं सेल्फी

बिपरजॉय चक्रवात के कारण रेलवे ने कई ट्रेनें की रद्द और कई आंशिक रद्द, जानिए डिटेल्स
- जूनियर इंजीनियर सिविल: 149 पद
- जूनियर इंजीनियर इलेक्ट्रिकल: 74 पद
- जूनियर इंजीनियर मैकेनिकल: 63 पद
- जूनियर इंजीनियर ई एंड सी: 10 पद
- सुपरवाइजर आईटी: 9 पद
- सुपरवाइजर सर्वे: 19 पद
- हिंदी अनुवादक: 14 पद
- ड्राफ्ट्समैन (सिविल): 14 पद
- ड्राफ्ट्समैन (इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल): 8 पद
- वरिष्ठ लेखपाल: 28
आवेदन के लिए शैक्षिक योग्यता
अधिसूचना के अनुसार भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड / विश्वविद्यालय से पदानुसार मैट्रिकुलेशन / आईटीआई/ ग्रेजुएशन / पोस्ट- ग्रेजुएशन / इंजीनियरिंग में डिप्लोमा औरअन्य निर्धारित पात्रताएं व कार्यानुभव होना चाहिए.
आयु सीमा – आवेदन करने वाले उम्मीदवार की अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है.
चयन प्रक्रिया – इन पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन कम्प्यूटर बेस्ड एग्जाम के माध्यम से किया जाएगा.
जाने कितनी मिलेगी सैलरी
कनिष्ठ अभियंता / पर्यवेक्षक / वरिष्ठ लेखाकार 29,600 से 1,19,500 रुपए
हिंदी अनुवादक 27,000 से 1,05,000 रुपए
ड्राफ्ट्समैन 25,000 से 85,000 रुपए
आवेदन शुल्क -इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 295 रुपये का भुगतान करना होगा.
आवेदन प्रक्रिया – सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nhpcindia.com पर जाएं.करिअर ऑनलाइन आवेदन करें पर क्लिक करें.
ईमेल-आईडी और मोबाइल नंबर का उपयोग करके पंजीकरण करें.यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगइन करें.अपने विवरण के साथ ऑनलाइन आवेदन पत्र भरें.आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें. आवेदन जमा करें.अंत में सबमिट किए गए आवेदन का प्रिंटआउट ले लें.
.
Tags: Hindi news, Local18, Rajasthan news
FIRST PUBLISHED : June 13, 2023, 14:32 IST






