भेंड़चाल को तोड़ने मार्केट में आई नई एसयूवी, फीचर्स से साथ सेफ्टी का भी भरोसा, अब हुंडई में क्यों जाना?

हाइलाइट्स

होंडा एलिवेट में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है.
यह अपने सेगमेंट की बेहतरीन फीचर्स से लैस है.
कंपनी इसे सितंबर 2023 में लाॅन्च करेगी.

Hyundai Creta Rival: इंडियन मार्केट में कॉम्पैक्ट एसयूवी की डिमांड पिछले कुछ सालों में तेजी से बड़ी है. इसी वजह से अब कार कंपनियां हैचबैक और सेडान के बजाए कॉम्पैक्ट कारों पर ज्यादा फोकस कर रही हैं. जब बात कॉम्पैक्ट एसयूवी कारों की आती है, तो इस सेगमेंट में मारुति और हुंडई की कारें सबसे ज्यादा बिकती हैं. इन कंपनियों की कारों की सबसे अधिक बिकने की वजह यह भी है कि ज्यादातर लोग मार्केट में ज्यादा बिकने वाली पॉपुलर कारों को खरीदना पसंद करते हैं. इस वजह से कई ऐसी कारें जो उतनी ही कीमत पर अधिक फीचर्स और बेहतर सेफ्टी देती हैं, वह भी कम बिक्री के कारण फ्लॉप हो जाती हैं.

आपको बता दें कि होंडा ने कई वर्षों के बाद भारतीय बाजार में एक नई एसयूवी को लॉन्च करने जा रही है. हाल ही में कंपनी ने Honda Elevate (होंडा एलिवेट) का खुलासा किया है. इसके फीचर्स और डिजाइन को देखें तो यह कहीं से भी मारुति ग्रैंड विटारा और हुंडई क्रेटा से कम नहीं दिखती है.

यह भी पढ़ें: ऑडी वाले भी करते हैं तारीफ, पड़ोसियों की नहीं हटती नजर, 15 लाख की इस कार को देखने पलट जाते हैं लोग

Honda Elevate में क्या है खास?
होंडा एलिवेट अपने सेगमेंट में सबसे अपडेटेड फीचर्स के साथ पेश की गई है। कंपनी इसमें 10.25-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, 7-इंच का सेमी डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, सिंगल-पैन सनरूफ, वायरलेस कनेक्टिविटी, एम्बिएंट लाइटिंग, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप, वायरलेस चार्जिंग, वॉइस अस्सिटैंट सपोर्ट, रियर एसी वेंट्स और प्रीमियम ऑडियो सिस्टम समेत कई एडवांस फीचर्स दे रही है.

Honda elevate launch date, honda elevate rivals, is better to buy honda elevate, honda elevate vs hyundai creta, honda elevate vs maruti grand vitara, honda elevate vs skoda kushaq, honda elevate features, honda elevate price in delhi, honda elevate price in mumbai, honda elevate price in nagpur, honda elevate specifications, honda elevate unique features

होंडा एलिवेट अपने सेगमेंट में सबसे अपडेटेड फीचर्स के साथ पेश की गई है.

इसके अलावा कंपनी इस एसयूवी में कैमरा बेस्ड ADAS (एडवांस ड्राइवर अस्सिटेंस सिस्टम) फीचर भी दे रही है. इसके ADAS सिस्टम में अडाप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीप अस्सिट, लेन डिपार्चर असिस्ट, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, ऑटोमैटिक हाई बीम और लो स्पीड फॉलो फंक्शन जैसे फीचर्स शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: शोरूम से उठा ले आएंगे खराब कार, फुल पैसा देने के बाद भी मिलेगा धोखा, डिलीवरी लेने से पहले जरूर करें कार की PDI

कैसा होगा इंजन?
होंडा एलिवेट में कंपनी 1.5-लीटर का नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दे रही है, जिसे सिटी सेडान से लिया गया है. इसे केवल एक ही इंजन ऑप्शन के साथ लॉन्च किया जाएगा। यह इंजन 121PS पॉवर और 145Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसमें 6-स्पीड मैनुअल या सीवीटी गियरबॉक्स का विकल्प उपलब्ध हो सकता है. खबरें यह भी हैं कि कंपनी इसे भविष्य में हाइब्रिड इंजन में भी ला सकती है.

कितनी होगी कीमत?
इस एसयूवी को 12-13 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की काॅम्पीटिटिव कीमत पर उतारा जा सकता है. इस कीमत पर इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा, मारुति ग्रैंड विटारा, किया सेल्टोस, टोयोटा हायराइडर, स्कोडा कुशाक, एमजी एस्टर और महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक जैसी कारों से हो सकता है. कंपनी होंडा एलिवेट को इस साल सितंबर में लॉन्च कर सकती है.

Tags: Auto News, Cars, Honda, SUV

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More