नई दिल्ली. MCU ADMISSION 2023: ऐसे स्टूडेंट जो 12वीं के बाद या ग्रेजुएशन के बाद जर्नलिस्ट बनना चाहते हैं, उनके लिए काम की खबर है. दरअसल, एशिया के सबसे बड़े विश्वविद्यालय, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के सभी कैंपसों में एडमिशन की प्रक्रिया जारी है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एमसीयू की आधिकारिक वेबसाइट www.mcu.ac.in पर विजिटि करके आवेदन कर सकते हैं. आवदेन करने की लास्ट डेट 20 जून 2023 निर्धारित की गई है.
बता दें कि विश्वविद्यालय में एडमिशन की लास्ट डेट इससे पहले 15 जून 2023 निर्धारित की गई थी. जिसे अगले 5 दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है. ऐसे में ज्यादा से ज्यादा स्टूडेंट एडमिशन के लिए आवेदन कर सकें इसलिए लास्ट डेट को बढ़ाया गया है. खास बात यह है कि इस साल एमसीयू में एडमिशन के लिए कोई प्रवेश परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी. आवेदन करने वाले स्टूडेंट्स को मेरिट के आधार पर एडमिशन दिया जाएगा.
पत्रकारिता के साथ कंप्यूटर के क्षेत्र में बना सकते हैं करियर
माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से स्टूडेंट पत्रकारिता के अलावा कंप्यूटर के क्षेत्र में भी करियर बना सकते हैं. प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित अधिक जानकारी के लिए स्टूडेंट विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं. स्टूडेंट एमसीयू के मेन कैंपस, बिशन खेड़ी के अलावा रीवा कैंपस, दतिया और खंडवा में एडमिशन के लिए आवेदन कर सकते हैं.
आपके शहर से (भोपाल)

दिव्यांग राजू को कलेक्टर ने सौंपा लैपटॉप, नौकरी लगने पर लिया जरूरतमंदों की मदद का प्रण

कपल्स के लिए वरदान साबित हो रही है IVF तकनीक, लोग सहेज रहे स्पर्म-एग

Dewas : माता टेकरी मंदिर के रोपवे का तार फिर रिंग से उतरा, 10 दिन में दूसरी बार हुई बड़ी गड़बड़ी

सूर्य की रोशनी से बदलता है इस तालाब के पानी का रंग, भाप इंजन ट्रेन से सामाग्री ढोकर हुआ था तैयार

डॉ. क्षिप्रा माथुर ने पानी को लेकर जाहिर की चिंता, बोलीं- कुएं, नदियों से हमने पानी लेना छोड़ दिया इसलिए रिश्ता टूटा

ऐसी दीवानगी देखी नहीं कहीं, यहां चाय के चहेतों को कंट्रोल करने बुलानी पड़ती है पुलिस

एमपी के अस्पताल का गजब नजारा, डिलीवरी रूम में पुरुष फरमा रहे आराम

बुंदेलखंड के मशहूर शायर को उर्दू अकादमी ने ‘ताज भोपाली’ पुरस्कार से नवाजा, अब तक लिख चुके 12 किताबें

जया किशोरी से हुई इंस्पायर, 17 साल में बनीं कथावाचिका, सुनने जुटती है हजारों की भीड़

धौरेट बाबा का भक्त भीषण गर्मी में कर रहा दंडवत यात्रा, 80km का सफर कर पहुंचेगा मंदिर

MP Assembly Election 2023 : चुनाव से पहले बीजेपी में घमासान, 40 से ज्यादा पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा
ये भी पढ़ें –
MPPSC Success Story: बैतूल की प्रियंका और प्रशांत बने डिप्टी कलेक्टर, पढ़िए संघर्ष की कहानी
MPPSC Result: एक ही शहर से निकले एमपीपीएससी के 2 टॉपर, किसान पिता का सपना पूरा करने किया कठिन परिश्रम
मेरिट से होगा एडमिशन
बता दें कि रीवा कैंपस में पत्रकारिता और कंप्यूटर डिप्लोमा के 10 कोर्स संचालित किए जाते हैं. जिसमें 500 से अधिक सीटों पर एडमिशन के लिए आवेदन किया जा सकता है. वहीं भोपाल में 25 से अधिक कोर्स संचालित किए जाते हैं. स्टूडेंट्स का एडमिशन मेरिट के आधार पर किया जाएगा.
.
Tags: Admission, College education, Journalist
FIRST PUBLISHED : June 13, 2023, 11:09 IST






