धर्मेंद्र ने पोते के प्री-वेडिंग फंक्शन से किया किनारा, सिर्फ शादी में होंगे शामिल, बोले- वो लोग थोड़ा…

नई दिल्ली. सनी देओल अपनी फिल्म ‘गदर 2’ के साथ-साथ अपने बेटे करण देओल की शादी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. करण जल्द अपनी दुल्हनिया को घर लेकर आने वाले वाले. शादी की सारी तैयारियां पूरी हो गई हैं. शादी के फंक्शन बेहद करीब आ चुके हैं, लेकिन खबर है कि सनी देओल के पापा यानी होने वाले दूल्हे राजा के दादा, दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र ने पोते के प्री-वेडिंग फंक्शन से किनारा कर लिया. यानी मेहंदी, संगीत, हल्दी जैसी अन्य रस्मों में ही-मैन शामिल नहीं होने वाले हैं.

18 जून को सनी देओल के बेटे करण देओल, दृशा आचार्य संग 7 फेरे लेकर एक दूसरे को जन्मों-जन्मों का साथी चुनने वाले हैं. चर्चा है कि दुबई में पली-बढ़ीं दृशा और करण बचपन से एक-दूसरे के अच्छे दोस्त हैं. सालों बाद देओल परिवार के घर में ये खुशियां आई हैं, जिसके लिए परिवार ही नहीं फैंस भी एक्साइटेड हैं, लेकिन इसी बीच खबरें हैं कि धर्मेंद्र पोते करण की सिर्फ शादी अटेंड करेंगे.

क्यों सिर्फ शादी में शामिल होंगे धर्मेंद्र
करण और धर्मेंद्र क्लोज रिलेशनशिप बॉन्ड शेयर करते हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, धर्मेंद्र सिर्फ पोते की शादी में शरीख होने वाले हैं. इसके पीछे की वजह का खुलासा धर्मेंद्र ने खुद किया है.

धर्मेंद्र ने खुद बताई वजह
बॉलीवुड के ही-मैन ने कहा, ‘मेरे आस-पास होने से वो लोग थोड़ा झिझकेंगे. मैं नहीं चाहता कि वो कोई भी मजा मिस करें. बच्चों को मजे करने दो. मैं सीधा शादी में जाऊंगा.’

बेटे की शादी को लेकर पापा सनी देओल भी हैं काफी एक्साइटेड
अपने बेटे करण की शादी को लेकर पापा सनी देओल भी काफी एक्साइटेड हैं. अपकमिंग फिल्म ‘गदर 2’ के प्रमोशन के दौरान सनी ने फिल्म के को-एक्टर के साथ शादी को लेकर अपनी एक्साइटमेंट शेयर की थी. सनी ने कहा था, ‘लंबे समय के बाद हमारे घर में शादी हो रही है. मैं इसमें पीछे नहीं रहना चाहता.’

बॉलीवुड के साथ साउथ से भी होंगे मेहमान
करण की शादी की बात करें तो ये काफी ग्रैंड सेरेमनी होने वाली है. मेहमानों की लिस्ट भी काफी लंबी है. बॉलीवुड से साउथ तक के दिग्गज मेहमान इस शादी में शामिल होंगे.

Tags: Dharmendra, Karan Deol, Sunny deol

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया