Fried Pebbles: कंकड़ फ्राई करके खिला रहे हैं शेफ, 200 रुपये में मिलती है प्लेट! स्वाद तो न ही पूछो …

Fried Pebbles Are Sold As Street Food: हर जगह की अपनी खासियत होती है और यहां से जुड़ी अपनी संस्कृति. इसी संस्कृति की झलक उनके खान-पान और पहनावे में दिखाई देती है. कहीं मांसाहार तो कहीं शाकाहार प्रचलन में रहता है. कुछ जगहों पर तो सदियों पुराने पकवानों को आज भी बनाकर खाया जाता है लेकिन आज हम आपको जिस पकवान के बारे में बताने जा रहे हैं, वो शायद ही आपने कभी सुना हो.

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक पड़ोसी देश चीन में इस वक्त एक बेहद अजीबोगरीब डिश लोगों को परोसी जा रही है. अगर आप सोच रहे हैं कि ये कोई जानवर का मांस या कीड़ा-मकोड़ा है, तो आप गलत हैं. इस बार यहां लोगों को सीधे नदी से निकाले गए कंकड़ फ्राई करके परोसे जा रहे हैं.

200 रुपये में मसालेदार कंकड़ खाइए
चीन के सोशल मीडिया पर 4 जून को शूट किए गए एक वीडियो की क्लिप दिखाई दे रही है. इसमें हुनान प्रांत की एक नाइट मार्केट में ये कंकड़ फ्राई किए जा रहे हैं. कंकड़ों को मिर्च, लहसुन, पर्पल पेरिला और रोज़मेरी के साथ अच्छे से स्टर फ्राई किया जा रहा है. फिर इसे प्लेट में डालकर 16 युआन यानि करीब 200 रुपये में बेचा जा रहा है. घबराइए नहीं, कंकड़ को खाना नहीं होता है लेकिन इसे मुंह में डालकर चूसते हैं मसालों के साथ इसका स्वाद लेते हैं, जो बेहद अजीब होता है.

खाने के बाद कंकड़ ले जाइए घर
सबसे दिलचस्प चीज़ है कि खाने के बाद कंकड़ों को ग्राहक घर भी ले जा सकते हैं और अपने मनपसंद मसालों के साथ फ्राई करके बाद में भी खा सकते हैं. फूड स्टॉल चलाने वाले मज़ाक में कहते हैं कि ये पीढ़ी दर पीढ़ी चल सकते हैं. सोशल मीडिया पर लोग ये डिश देखकर दंग हैं और उन्होंने कहा ये डायटिंग के लिए परफेक्ट है. वहीं एक यूज़र ने तो लिखा इतने मसाले के साथ जूते का सोल भी फ्राई करें तो डिश बन जाएगी..

Tags: Ajab Gajab, Viral news, Weird news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया