अंबाला में अनोखा व्यापार, पान की दुकान पर मिलते है बाराती, शराबी और मामा की विशेष मांग

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


कृष्ण बाली/अंबाला. शादी हो और शॉपिंग के लिए अंबाला का नाम दिमाग में ना आए ऐसा हो नहीं सकता. शादियों की खरीददारी के लिए लोगों की पहली पंसद अंबाला है.हो भी क्यों ना ? अंबाला मशहूर है कपड़ों से भरे अपने बाजारों के लिए. यहां पिन से लेकर दुल्हन के रंग-बिरंगे कपड़ों तक सबकुछ मिलता है.लेकिन क्या आपको पता है कि अंबाला में सिर्फ शादी का समान ही नहीं बल्कि बराती भी किराए पर मिलते है. आपको बताते हैं कैसे ?

अकसर आपने लोगों को कपड़ो को किराए पर लेते हुए देखा या सुना होगा लेकिन अंबाला में एक दुकान ऐसी भी है जिनका कहना है कि \”मुंडा कुड़ी त्वांडे ते बाकि सारे साडे\” बिल्कुल सही पढ़ रहे हैं आप इस खास दुकान का नाम है बिहारी पान भण्डार. नाम सुनकर आपको लग रहा होगा कि नाम और काम दोनों अलग है . अंबाला के सदर बाजार में स्थित इसी दुकान पर आपको बाराती भी किराए पर आसानी से मिल जाएंगे. दुकान के मालिक का कहना है कि वो अभी तक काफी शादियां करवा चुके हैं. ये बिजनेस उनके पिताजी ने शुरू किया था और उन्ही के नाम पर इस दुकान का नाम भी रखा गया है.

आधार कार्ड देकर बनते हैं बाराती
सनी ने बताया कि उनके यहां हर किस्म के बाराती मिलते हैं.जैसे घोड़ी के आगे नाचने वाले, घोड़ी के पीछे चलने वाले, शराबी-कबाबी, मामा, चाचा, नाना, ताई समेत सभी तरह के बाराती इनके यहां मिलते हैं. इनके वहां बाराती बनने के लिए सिर्फ आधार कार्ड देकर कोई भी बाराती बन सकता है.

बुकिंग की जानकारी रहती है गुप्त
दुकान के मालिक सन्नी का कहना है कि उनके पिताजी ने ये बिजनेस इसलिए शुरू किया था ताकि शादी जैसे खुशी के मौके पर लोगों की बारात में बारातियों से जुड़ी कोई रौनक कम ना हो. इतना ही नहीं बारातियों की बुकिंग करने वाले की जानकारियां पूरी तरह से गुप्त रखी जाती थी. ताकि किसी तरह का कोई खलल पैदा ना हो. वहीं दूसरी ओर उनका कहना है कि कोरोना के बाद से बिजनेस पहले जैसा तो नहीं रहा .लेकिन वो अब फिर से इस बिजनेस पर ध्यान दे रहें है ताकि इसे पहले जैसा ही बना सकें.

.

FIRST PUBLISHED : June 13, 2023, 13:02 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें