अक्षय के लिए कठिन हुआ FLOP एक्टर का टैग मिटाना! रास्ते का पत्थर बने सनी-रणबीर, खतरे में ‘खिलाड़ी’ की ये फिल्म!

Akshay Kumar Film: अक्षय कुमार बॉलीवुड के सबसे बड़े स्टार्स में से एक हैं. उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं. उन्होंने कॉमेडी, एक्शन और सस्पेंस और थ्रिलर, लगभग सभी तरह की फिल्मों में काम किया है और अपनी दमदार अदाकारी से न सिर्फ भारत में बल्कि दुनियाभर में फैंस बनाए हैं. उनकी फिल्में सुपरहिट होती आ रही हैं. लेकिन पिछले डेढ़ साल में 5 फ्लॉप फिल्में दी हैं. हालांकि उनकी ब्रांड वैल्यू अब भी बरकरार है.

01

अक्षय कुमार की इस फिल्म की चर्चा लंबे समय से चल रही है. यह अक्षय की एक सुपरहिट फिल्म का सीक्वल है. अक्षय ने हाल में फिल्म का फाइलन शेड्यूल भी पूरा किया है. (फोटो साभारः Instagram)

02

अक्षय कुमार को इस फिल्म से बहुत उम्मीदे हैं. इस फिल्म का नाम ‘ओएमजी 2’ है. फिल्म साल 2012 में आई OMG का सीक्वल है. फिल्म सुपरहिट हुई थी. पिछले दो-तीन साल से इसके सीक्वल की बात चल रही थी. (फोटो साभारः Instagram)

03

अक्षय कुमार ने हाल में फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस की थी. उन्होंने फिल्म से अपने लुक को अनवील करते हुए बताया था कि फिल्म 11 अगस्त 2023 को रिलीज होगी. ऑडियंस बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे थे, लेकिन अब उनके पास दो और विकल्प बढ़ गए हैं. (फोटो साभारः Instagram)

04

11 अगस्त 2023 को ही सनी देओल की मच अवेटेड फिल्म ‘गदर 2’ रिलीज होगी. एक दिन पहले फिल्म का टीजर लॉन्च हुआ है, जिसे देखने के बाद लोगों ने अक्षय कुमार की ‘ओएमजी 2’ को साइड लाइन कर दिया है. (फोटो साभारः Instagram)

05

वहीं, दो दिन पहले रिलीज हुई रणबीर कपूर स्टारर ‘एनिमल’ के प्री-टीजर को देख ऑडियंस इसके डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा को सराह रही है और इसके आगे अक्षय की फिल्म को पानी बता रही है. लोगों का कहना है कि असली मुकाबला ‘गदर 2’ और एनिमल में ही होगा. (फोटो साभारः Instagram)

06

‘गदर 2’ और ‘एनिमल’ के टीजर और प्री-टीजर देखने के बाद क्रिटिक्स और ऑडियंस का कहना है कि दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली है. अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी 2 का ऑल टाइम कलेक्शन दोनों फिल्मों के ओपनिंग कलेक्शन से भी कम रहने वाला है. (फोटो साभारः Instagram)

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया