नई दिल्ली. Sourav Joshi Success Story: 24 साल के सौरव जोशी 80 लाख महीना कमाते हैं. परिवार की आर्थिक स्थित ठीक नहीं होने के कारण पिता को मजदूरी करनी पड़ी. गरीबी के दिनों में 9 बार किराए का मकान बदलना पड़ा. लेकिन आज इसी परिवार को 42 लाख से ज्यादा यूजर फॉलो करते हैं. दरअसल, सौरव जोशी ने व्लॉगिंग की दुनिया में अलग पहचान बनाई है. यूट्यूब पर सौरव के चैनल के 21 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं.
बता दें कि सौरव जोशी मूल रूप से उत्तराखंड में बागेश्वर जिले के रहने वाले हैं. उनके यहां तक के सफर की कहानी काफी रोमांचक है. सौरव का जन्म 8 सितंबर 1999 को कौसानी में हुआ था. सौरव के जन्म के पहले ही उनके पिता काम की तलाश में दिल्ली आ गए थे. रात दिन काम करके परिवार को आगे बढ़ाया. घर की जरूरतों को पूरा करने के लिए सौरव के पिता पीओपी का काम करने लगे. उन्होंने खुद कितना भी संघर्ष किया हो, लेकिन बच्चों के लिए कभी कमी नहीं होने दी.
डिजाइनिंग और आर्किटेक्चर में करियर
संघर्ष यहीं खत्म नहीं हुआ. सौरव के इंटर में अच्छे मार्क्स नहीं आए ऐसे में उन्हें करियर की चिंता सताने लगी. लोगों की सलाह पर डिजाइनिंग और आर्किटेक्चर में करियर बनाने के लिए दिल्ली चले गए. कोचिंग करते हुए विजुअल रिप्रजेंटेशन, पर्सपेक्टिव ड्रॉइंग इत्यादि बहुत अच्छे से सीखा. इसी दौरान उनकी दिलचस्पी ड्रॉइंग में काफी बढ़ गई. हालांकि जब कोचिंग करने के बाद भी आर्किटेक्चर में उनका सिलेक्शन नहीं हुआ तो वह घर वापस आ गए और पिता के साथ वह पीओपी का काम तक करने लगे.
आपके शहर से (दिल्ली-एनसीआर)

सरोजिनी, पालिका, जनपथ नहीं, ये है दिल्ली का सबसे सस्ता मार्केट, जानें इसकी सही लोकेशन

फैशन शो के लिए रिहर्सल कर रही थी मॉडल, रैंप वॉक के दौरान हो गई मौत, परिवार ने दर्ज कराई FIR

वंदेभारत ट्रेन को रिकॉर्ड स्पीड में दौड़ाने की तैयारी, जानें रूट और स्पीड

CM केजरीवाल का बड़ा दावा, अध्यादेश के खिलाफ रैली में भाजपा के भी कई लोग हुए शामिल

Crime News: दिल्ली के नजफगढ़ में सनसनीखेज वारदात! कार में बैठे शख्स की गोली मारकर हत्या, पुलिस को यह शक

स्मोकिंग किल्स! सैलून के अंदर पी रहा था सिगरेट, टोका तो सीने में कैंची से 9 बार किए ताबड़तोड़ वार, आरोपी अरेस्ट

दिल्ली में नहीं चलेगी ओला, उबर और रैपिडो की बाइक टैक्सी, सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

साइक्लोन बिपरजॉय के दौरान ट्रेनों को सुरक्षित चलाने के लिए रेलवे ने की ये तैयारी, यहां जानें!

पालतू कुत्ते ने 5 साल के बच्चे पर घर में घुसकर किया हमला, हालत गंभीर, पुलिस ने कुत्ते के मालिक को किया गिरफ्तार

साइक्लोन बिपरजॉय की वजह से रेलवे ने निरस्त की तमाम ट्रेनें, देखें आपकी ट्रेन तो इस लिस्ट में नहीं है
ये भी पढ़ें –
MPPSC Result: एक ही शहर से निकले एमपीपीएससी के 2 टॉपर, किसान पिता का सपना पूरा करने किया कठिन परिश्रम
SSC Exam Calendar: एसएससी में आने वाली हैं कई बड़ी भर्तियां, देखें एग्जाम कैलेंडर
यूट्यूब ने दिलाई पहचान
सौरव ने इस दौरान भी ड्रॉइंग बनाने का काम जारी रखा. भाई की सलाह पर उन्होंने यूट्यूब पर वीडियो बनाना शुरू कर दिया. शुरूआत में तो सफलता नहीं मिली लेकिन आखिर में सौरव ने व्लॉग चैनल बनाया. लॉकडाउन के दौरान एक दिन पूरे परिवार के साथ ड्रॉइंग वाला वीडियो अपलोड किया. इस वीडियो ने सौरव की किस्मत बदल दी. आज की तारीख में वह किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं हैं.
.
Tags: Career Tips, Education news, Job news
FIRST PUBLISHED : June 12, 2023, 09:32 IST






