One Sided Love: एकतरफा प्यार में पड़ गया चांटा, हुई सरेआम बेइज्जती, मुश्किल में फंस गई ‘देवी’

नई दिल्ली. बॉलीवुड में डेब्यू से पहले संजीव कुमार थिएटर के जरिए अपना सिक्का जमा चुके थे. हिन्दी फिल्मों में उन्हें पहला मौका 1960 में आई फिल्म ‘हम हिन्दुस्तानी’ में मिला था. इस फिल्म में उनका रोल महज दो सेकेंड का था लेकिन इसके बाद अगले 25 सालों तक उन्होंने बॉलीवुड में अपना लोहा मनवाया. पहली फिल्म के बाद संजीव कुमार 8 साल तक कामयाबी के लिए संघर्ष करते रहे. साल 1968 में आई फिल्म ‘संघर्ष’ में जब उन्होंने दिलीप कुमार के सामने दमदार अभिनय किया तो उनका सिक्का चल पड़ा. लीक से हटकर भूमिकाएं करने के लिए मशहूर संजीव कुमार आजीवन कुंवारे रहे लेकिन उनका नाम कई अभिनेत्रियों से जुड़ा. इनमें पांच बार की फिल्मफेयर विजेता अदाकार नूतन भी शामिल हैं.

शादीशुदा नूतन से जब जुड़ा संजीव कुमार का नाम
नूतन 1960 की दशक में बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में शुमार थीं. 14 साल की उम्र में ही वह बॉलीवुड डेब्यू कर चुकी थी. करियर के पीक पर ही साल महज 23 साल की उम्र में उनका विवाह नेवल लेफ्टिनेंट कमांडर रजनीश बहल से हो चुका था. नूतन और संजीव कुमार पहली बार ‘देवी’ फिल्म में एक साथ काम कर रहे थे. संजीव कुमार नूतन की सुंदरता देख एकतरफा प्यार कर बैठे थे. इस बीच मैगजीन में नूतन और संजीव कुमार के कथित अफेयर की चर्चा उड़ रही थी.

नूतन ने खोया आपा, जड़ दिया चांटा
एक दिन ‘देवी’ के सेट पर नूतन अकेले बैठी हुई थी. उन्होंने अपने और संजीव कुमार के रिश्ते पर एक मैगजीन में रिपोर्ट पढ़ी. इसके बाद नूतन का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. उन्हें लगा कि दोनों के बीच प्यार की अफवाह संजीव कुमार ही फैला रहे हैं. उन्होंने सेट पर संजीव कुमार को चांटा जड़ दिया.

‘मेरे पति के नाखून के बराबर नहीं’
इस घटना के बारे में नूतन ने साल 1972 में स्टारडस्ट के एक अंक में पत्रकार उमा राव के सामने अपना पक्ष रखा. उन्होंने कहा कि वह संजीव के साथ हमेशा दोस्ताना, विनम्र और पेशेवर रही है लेकिन इससे ज्यादा नहीं. उन्होंने कहा, “जब मैंने संजीव के साथ रोमांटिक जोड़ी वाली एक रिपोर्ट पढ़ी तो मुझे झटका लगा.” नूतन ने दावा किया कि उन्हें एक करीबी सहयोगी से पता चला कि संजीव कुमार ने उनके रिश्ते के बारे में खबर फैलाई थी. खबर यह थी कि नूतन संजीव के साथ रह रही थी और शादी करने की योजना बना रही हैं. उन्होंने यहां तक ​​कहा कि अभिनेता ने लोगों से यह भी कहा कि वे सोच रहे थे कि क्या उन्हें उनके बच्चे (मोहनीश बहल) की कस्टडी मिल सकती है.

उन्होंने आगे कहा, “बिल्कुल बकवास! संजीव ने क्या सोचा था कि मैं कभी भी उसके लिए अपने सबसे शानदार पति को छोड़ दूंगी? संजीव तो मेरे पति के पांव के नाखून के बराबर भी नहीं है. इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें संजीव को थप्पड़ मारने के अपने फैसले पर पछतावा है, तो अभिनेत्री ने जवाब में स्पष्ट रूप से नहीं दिया था. उन्होंने कहा, “मुझे अपनी कार्रवाई पर पछतावा नहीं है. मैं बिलकुल क्लियर थी और अपने मान-सम्मान का बचाव करना न्यायोचित था. उन्हें मेरा नाम खराब करने का कोई अधिकार नहीं था.”

नूतन के पति ने संजीव कुमार से माफी मांगी
इस घटना ‘देवी’ फिल्म की शूटिंग रुक गई. फिल्म के डायरेक्टर वी मधुसूदन राव नूतन और संजीव कुमार के बीच मध्यस्थता करना चाहते थे क्योंकि फिल्म कंप्लीट नहीं हुई थी. इसके बाद एक बैठक हुई जिसमें नूतन के पति रजनीश बहल भी शामिल थे. नूतन की माफी की शर्त पर संजीव कुमार फिल्म पूरी करने के लिए तैयार थे लेकिन एक्ट्रेस ने मना कर दिया. हालांकि, नूतन के पति ने माफी मांगी लेकिन संजीव ने इसे स्वीकार करने से इनकार कर दिया. इसके बाद किसी तरह संजीव कुमार मान गए और फिल्म पूरी हो गई.

Tags: Entertainment Special, Entertainment Throwback, Sanjeev Kumar

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया