
नई दिल्ली. कुछ दिन पूर्व इजिप्ट के एक बीच पर टाइगर शार्क द्वारा रूसी युवक को खाने का मामला सामने आया था. वहीं अब लोगों ने उस टाइगर् शार्क को मारकर उसके अंदर से रूसी युवक के शव के कुछ हिस्सों को बरामद कर लिया है. अल अरबिया की रिपोर्ट के मुताबिक कुछ लोग नाव के जरिये समंदर में गए और टाइगर शार्क को ढूंढकर निकाला और किनारे ले आए. इसके बाद उसे पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा और फिर उसका चीर-फाड़ कर युवक के शव के कुछ हिस्सों को बरामद कर लिया गया.
बता दें कि रूसी मूल का एक शख्स समुद्र में तैराकी का लुत्फ ले रहा था. तभी वहां शार्क ने उसपर हमला कर दिया. उसके बाद कुछ ही सेकेंड में शार्क उसे मारकर खा गई थी. ये सब उस शख्स की गर्लफ्रेंड के सामने हुआ, जो मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड कर रही थी. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा था. रूस की समाचार एजेंसी TASS की रिपोर्ट मुताबिक घटना मिस्त्र यानी कि इजिप्ट का है.
रिपोर्ट में बताया गया कि शख्स का नाम पोपोव वी था, जिसकी उम्र महज 23 साल थी. जिस शार्क ने उसे मारा था. उसे इजिप्ट की टाइगर शार्क कहा जाता है, जो बेहद खतरनाक होती है. उसके जबड़े के अंदर कई दांत होते हैं. समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने बताया था कि मृतक शख्स रूसी था. हालांकि वह पूरे समय इजिप्ट में रहता था और टूरिस्ट नहीं था. जब वह इजिप्ट के समुद्री तट पर पिता और गर्लफ्रेंड के साथ टहलने गया तो उसने वहां पानी में डुबकियां लगाने शुरू कर दी.
उसी दौरान एक शार्क वहां आई और तैरते हुए शख्स पर हमला कर दिया. शख्स ने काफी देर तक बचने की भी कोशिश की थी. लेकिन फिर पानी में हलचल बंद हो गई. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना इजिप्ट के हर्गहाडा शहर के पास लाल सागर के एक रिसॉर्ट में हुई. घटना के बाद बचावकर्मियों ने समुद्र तट के 74 किलोमीटर के हिस्से को खंगालना शुरू कर दिया था.
.
Tags: Egypt
FIRST PUBLISHED : June 13, 2023, 10:37 IST






