Now there will be encroachment anywhere, information will be received immediately – News18 हिंदी

निखिल स्वामी / बीकानेर. अब भूमाफियाओं की ओर से किसी भी जमीन पर अतिक्रमण होगा तो इसकी जानकारी जिला प्रशासन को मिल जाएगी. इसके लिए भुवनेश्वर माॅडल की तर्ज पर नगर विकास न्यास क्षेत्र की सम्पूर्ण जमीन का सर्वे आधुनिक तकनीकी से किया जाएगा. साथ ही नगर विकास न्यास की ओर से सेटेलाइट और जीपीएस तकनीक का उपयोग करते हुए ‘लैण्ड बैंक’ का सम्पूर्ण रिकाॅर्ड अपडेट किया जाएगा. इससे न्यास की सम्पूर्ण भूमि की ऑनलाइन जानकारी ट्रस्ट इंजीनियर्स के पास रहेगी और किसी व्यक्ति द्वारा इस पर अतिक्रमण किए जाने की तत्काल सूचना मिल सकेगी.

ट्रस्ट अध्यक्ष भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि न्यास के समस्त रिकाॅर्ड्स का डिजिटलाइजेशन भी किया जाएगा. इससे न्यास के प्रत्येक डाॅक्यूमेंट संरक्षित होगा और संबंधित कार्मिकों की जवाबदेही भी निर्धारित की जा सकेगी. जिला कलेक्टर ने बताया कि जवाहर कला केन्द्र की तर्ज पर यहां बीकानेर कल्चरल क्लब नाम से कला संस्थान की स्थापना की जाएगी. यहां के कलाकारों, युवाओं को प्रशिक्षण और प्रदर्शन के लिए एक मंच मिल सकेगा. उन्होंने इसके लिए भूमि चिन्हित करने के निर्देश दिए है.

आपके शहर से (बीकानेर)

इन मुफ्त आवंटन पर हुई चर्चा

इस दौरान क्रिश्चियन समुदाय के ग्रेव यार्ड के लिए चकगर्बी में भूमि आवंटन के अनुमोदन, न्यास के दो मुंशियों को कनिष्ठ सहायक के पदों पर आमेलित करने, राजस्थानी भाषा सहित्य और संस्कृति अकादमी को मुफ्त भूमि आवंटन का प्रस्ताव राज्य सरकार को भिजवाने, दीनदयाल सर्किल पर राजकीय भूमि का मुफ्त आवंटन पुलिस विभाग को करने, हज हाउस के लिए भूमि आवंटन के लिए एसटीपी से राय लेने, मांड गायकी संस्थान के भूमि आवेदन के स्वीकृति के प्रस्ताव नगरीय विकास विभाग को भेजने पर चर्चा हुई.

Tags: Bikaner news, Collector, Local18, Meeting, Rajasthan news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया