Haridwar is also known for delicious food best aalu poori at mohan ji poori wale and mathura walo ki prachin dukan – News18 हिंदी

ओम प्रयास, हरिद्वार.अगर आप हरिद्वार में गंगा स्नान या फिर धार्मिक यात्रा पर आ रहे हैं और आप कुछ लजीज पकवानों का स्वाद लेना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए है. जैसे हरिद्वार पौराणिक और प्राचीन मंदिरों के लिए जग प्रसिद्ध है, वैसे ही हरिद्वार में बाहर से आने वाले लोगों के स्वाद का भी खास ख्याल रखा जाता है. धर्मनगरी आने वाले लोग यहां लजीज और स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद चख सकते हैं. वैसे तो धर्मनगरी हरिद्वार में हर 5-10 कदम की दूरी पर स्ट्रीट फूड और बहुत सी खाने पीने की दुकानें हैं, लेकिन विश्व विख्यात हर की पौड़ी के पास कुछ दुकानें ऐसी भी हैं, जहां पर आपको बेहतरीन व्यंजन खाने के लिए मिल जाएंगे. हर की पौड़ी के पास मोहन जी पूरी वाले के यहां लाजवाब स्वाद की आलू पूरी मिलती है. बाहर से आने वाले लोग गंगा स्नान के बाद यहां पर आलू पूरी और मिठाइयों का स्वाद जरूर लेते हैं.

हर की पौड़ी के पास मोती बाजार में पिछले 95 साल से ‘मथुरा वालों की प्राचीन दुकान’ है, जहां पर आपके स्वाद का ध्यान रखते हुए कई तरह के व्यंजन आसानी से मिल जाएंगे. इस दुकान पर आपको आलू पूरी, आलू कचौड़ी, समोसे और कई प्रकार की स्वादिष्ट मिठाई मिल जाएंगी. यह दुकान करीब 95 साल से चलती आ रही है. यानी अंग्रेजों के जमाने से यह दुकान हरिद्वार के मोती बाजार में लोगों को स्वादिष्ट व्यंजन खिला रही है.

हर की पौड़ी से बाहर निकलते ही मोहन जी पूरी वाले की दुकान काफी पुरानी है. दुकान पर हर वक्त आपको लोग अपने पकवान आने की बारी का इंतजार करते मिल जाएंगे. कुछ लोग टेबल के पास खड़े होकर आलू पूरी, आलू कचौड़ी आदि चीज खा रहे होते हैं, तो वहीं कुछ लोग एक के बाद एक लाइन में लगकर दुकान से खाने-पीने का सामान ले रहे होते हैं.

मोहन जी पूरी वाले दुकान के संचालक श्याम सिंह ने बताया कि उनके यहां का स्वाद काफी लाजवाब है. ग्राहकों के स्वाद को ध्यान में रखते हुए यहां पर आलू पूरी, आलू कचौड़ी, समोसे और मिठाइयां बनाई जाती हैं. बाहर से आने वाले लोग काफी स्वाद लेकर आलू पूरी खाते हैं. वहीं उनका कहना है कि उनकी दुकान पर सबसे मशहूर चंद्रकला की मिठाई है, जो देसी घी में बनाई जाती है. जो भी लोग एक बार चंद्रकला खाते हैं, वह पैक करवाकर जरूर लेकर जाते हैं.

राजस्थान के जोधपुर से हरिद्वार आए प्रदीप गौड़ ने बताया कि मोहन जी पूरी वाले की आलू पूरी का स्वाद लाजवाब है. उन्होंने कहा कि हमारे राजस्थान की कई खाने पीने की चीजें फेमस हैं. वैसे ही हरिद्वार में यहां हमें वही स्वाद मिला है. वह अपने पूरे परिवार के साथ हरिद्वार गंगा स्नान करने आए हैं. मोहन जी पूरी वाले के यहां आलू पूरी खाकर उन्हें राजस्थान जैसा स्वाद लगा. दुकान पर आलू पूरी का स्वाद चख रहीं उमा गौड़ ने भी यहां मिलने वाली आलू पूरी का बेहतरीन स्वाद बताया. उनके साथ आए गौरेश गौड़ ने भी हरिद्वार में मिलने वाले पकवानों को स्वादिष्ट बताते हुए काफी तारीफ की.

Tags: Food 18, Haridwar news, Summer Food, Uttarakhand news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया