पटना. पूर्णियां और सीमांचल के रास्ते बिहार में मानसून की एंट्री हुई है. पूर्णिया के सहायक मौसम वैज्ञानिक राकेश कुमार ने बताया कि सामान्य स्थिति में मानसून प्रवेश की तिथि 13 जून थी. लेकिन 12 जून को ही पूर्णियां में मानसून ने दस्तक दे दी है. 12 जून को मानसून की पहली बारिश हुई, जिसमें करीब 25 मिलीमीटर बारिश हुई है. तेज आंधी और बारिश के कारण कई जगह पेड़-पौधे और दीवार भी गिरी है.
बारिश के कारण शहरी इलाके में कई जगह जलजमाव की स्थिति पैदा हो गई है. पिछले एक माह से भीषण गर्मी से परेशान लोगों को इस बारिश के कारण राहत मिली है. किसानों ने धान की बुआई शुरू कर दी है. मॉनसून की पहली बारिश ने लोगों के लिए कई तरह की खुशियां लाई है .सहायक मौसम वैज्ञानिक राकेश कुमार का कहना है कि अगले 4 दिनों तक मानसून के बारिश होने की संभावना है. साथ ही आकाशीय बिजली भी चमकेगी. ऐसे में पटना मौसम विभाग द्वारा एडवाइजरी जारी कर लोगों को सतर्क रहने की अपील किया गया है.
उधर, दक्षिण बिहार में लू और गर्मी से ज्यादा परेशानी है. उत्तर बिहार में बारिश हुई है, लेकिन दक्षिण बिहार गर्मी से झुलस रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को 6 जिलों में मधुबनी, किशनगंज, पूर्णिया, अररिया, सुपौल और भागलपुर जिले में बारिश का अनुमान है. दक्षिण बिहार और उत्तर पश्चिम बिहार के सभी जिलों में अगले 5 दिनों तक बारिश की कोई चेतावनी नहीं है. मौसम विभाग ने 8 जिलों में हीट वेव की चेतावनी दी है. इनमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण,औरंगाबाद,भोजपुर, रोहतास, शेखपुरा, नवादा और गया जिला शामिल हैं. इसके अलावा राजधानी पटना, नालंदा, वैशाली, बक्सर, जहानाबाद एवं अरबल में भी तापमान में हल्की वृद्धि के साथ भीषण गर्मी का अनुमान है.
आपके शहर से (पटना)

Sports News: सीवान के 8 खिलाड़ियों का वुशू चैंपियनशिप के लिए चयन, बिहार के इस शहर में होगा प्रतियोगिता का आयोजन

Weather Update: नालंदा में गर्मी का कहर जारी, पारा पहुंचा 43.8 के पास, लोगों को जीना हुआ मुहाल

Job Alert : भोजपुर के बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी, यहां होने जा रही सैकड़ों पदों पर भर्ती

यूपी-बिहार का कुख्यात अपराधी कर रहा था यह धंधा….पुलिस के लिए बन गया सिरदर्द…अब हो गया गिरफ्तार

इस रेलवे स्टेशन पर हर शनिवार लगती है ‘अन्नपूर्णा रसोई’, गरीबों को परोसा जाता है मुफ्त भोजन

टीबी उन्मूलन में पूर्णिया बना बिहार में नंबर 1, अब पंचायत को किया जाएगा मुक्त, जानें प्लान

क्या लव ट्रायंगल में हुई थी बबीता की हत्या ?.. एसआईटी कर रही है जांच, घर के पास मिला था शव

क्या आपने खाई है बरसात वाली मिठाई? बिहार समेत देश भर में डिमांड; जानें इसके स्वाद का राज़

घर में हो रही थी बहन की शादी, गांव में बड़े भाई की हत्या, आनन-फानन में हुई विदाई

OMG! जयपुर के इस परिवार की 5वीं पीढ़ी सेना में बना अधिकारी, विश्व युद्ध और भारत-पाक लड़ाई में हो चुका है शामिल

दिन में BCA की परीक्षा खत्म… शाम में रिजल्ट जारी, तिलका मांझी भागलपुर यूनिवर्सिटी ने रचा इतिहास
.
Tags: Bihar news today, Monsoon
FIRST PUBLISHED : June 13, 2023, 09:15 IST






