Electric Car पर पहली बार सब्सिडी के साथ मिल रहा डिस्काउंट, 50 हजार की छूट दे रही ये कंपनी, 30 जून तक है मौका


हाइलाइट्स

ह्युंडई ने अपनी कारों पर जून के लिए डिस्काउंट ऑफर किया है.
कुछ चुनिंदा मॉडल्स पर ये छूट दी जा रही है.
ये छूट कैश, कार्पोरेट और एक्सचेंज बोनस के तौर पर है.

नई दिल्ली. अब तक आपने पेट्रोल, डीजल और सीएनजी कारों पर डिस्काउंट और ऑफर्स की बात तो सुनी होगी. लेकिन ऐसा पहली बार होने जा रहा है कि कोई कंपनी अपनी इलेक्ट्रिक कार पर सब्सिडी के अलावा भी छूट दे रही हो. लेकिन अब कोरियन कंपनी ह्युंडई कुछ ऐसा ही ऑफर लेकर आई है. ह्युंडई अपनी इलेक्ट्रिक कारों के अलावा आईसीई कारों पर भी भारी डिस्काउंट ऑपर कर रही है.

हालांकि कंपनी ने ये ऑफर केवल जून के लिए ही दिया है और इसकी आखिरी तारीख 30 जून है. इस तारीख तक कार की बुकिंग करवाने पर कंपनी की कारों पर आप 50 हजार रुपये तक की छूट का लाभ उठा सकते हैं. आइये जानते हैं किस कार पर मिल रहा कितना डिस्काउंट.

यह भी पढ़ें: कल की आई कार तोड़ रही Tata-Mahindra के ग्राहक, एक महीने में कर डाली बंपर बिक्री, Hyundai के भी छूटे पसीने

Hyundai Kona EV: ह्युंडई की इलेक्ट्रिक कार कोना पर कंपनी ने सब्सिडी के अलावा कैश डिस्काउंट ऑफर किया है. कोना की खरीद पर कंपनी की ओर से 50 हजार रुपये की नकद छूट दी जएगी. गौरतलब है कि कोना बेहतरीन रेंज के साथ आती है और कंपनी का दावा है कि ये सिंगल चार्ज में 452 किलोमीटर की रेंज देती है.

Hyundai Grand i10 NIOS: आई 10 के मैनुअल वेरिएंट पर कंपनी 25 हजार का कैश डिस्काउंट, 10 हजार का एक्सचेंज बोनस और 3 हजार रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट ऑफर कर रही है. वहीं इसके ऑटोमैटिक वेरिएंट पर कंपनी 10 हजार का एक्सचेंज बोनस और 3 हजार रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दे रही है.

Hyundai i20: कंपनी की प्रीमियम हैचबैक आई 20 पर भी डिस्काउंट दिया जा रहा है. इस कार को खरीदने पर आपको 10 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट और इतना ही एक्सचेंज बोनस भी मिलेगा. हालांकि कार पर किसी भी तरह का कॉर्पोरेट डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है.

Hyundai Aura: कंपनी की मिड साइज सेडान ऑरा पर 33 हजार रुपये का डिस्काउंट ऑफर किया गया है. इसमें 20 हजार का कैश और 3 हजार रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है. वहीं 10 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है.

Hyundai Alcazar: कंपनी की प्रीमियम एसयूवी कैटेगरी में आने वाली अल्कजार पर 20 हजार का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है. कार पर किसी भी तरह की नकद छूट या फिर कॉर्पोरेट डिस्काउंट ऑफर नहीं किया जा रहा है.

इन पर कोई छूट नहींः वहीं कंपनी ने वर्ना के नई जनरेशन के साथ ही वैन्यू, क्रेटा, टक्सन और इलेक्ट्रिक कार आयॉनिक 5 पर किसी भी तरह की कोई छूट ऑपर नहीं की है. ये कारें एक्स शोरूम प्राइस पर ही अवेलेबल हैं.

Tags: Auto News, Car Bike News, Car Discounts Offers, Electric Car, Hyundai

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया