Preventing Alzheimer: बार-बार भूलने की वजह कहीं अल्जाइमर तो नहीं? इन 5 तरीकों से करें बचाव


हाइलाइट्स

उम्र बढ़ने पर इसके लक्षण अधिक तेजी से बढ़ते हैं.
बचाव के लिए रोज पर्याप्‍त नींद देना बेहद जरूरी है.

Ways To Prevent Alzheimer’s: अल्‍जाइमर ब्रेन से जुड़ी एक ऐसी बीमारी है जो ब्रेन के उन हिस्‍सों को प्रभावित करती हैं जो हमारे सोचने, याद रखने और बोलने में मदद करती हैं. शुरुआती लेबल पर यह याददाश्‍त की कमी जैसी समस्‍या लगती है, लेकिन यह बढ़ते बढ़ते इस लेबल तक चली जाती है कि आपको लोगों से बात करने या मिलने जुलने में भी असुविधा होने लगती है. लोगों को यह लगता है कि उम्र बढ़ने पर यह बीमारी किसी को भी हो सकती है, जबकि कई बार इसके लक्षण शुरुआती उम्र में शुरू हो जाते हैं और सही देखभाल के अभाव में इसके लक्षण तेजी से बढ़ने लगते हैं. सीडीसी के मुताबिक, शोधों में ये पाया गया है कि अगर लोग कुछ हेल्‍दी बिहेवियर अपनाएं तो इसके लक्षण को बढ़ने से रोक सकते हैं.

हाई ब्‍लड प्रेशर करें कंट्रोल
अगर आप हाई ब्‍लड प्रेशर के पेशेंट हैं तो आप चीजों को तेजी से भूलने लगे हैं तो प्रयास करें कि आपका ब्‍लड प्रेशर नियंत्रण में रहे.

ब्‍लड शुगर करें कंट्रोल
ब्रेन के इस बीमारी का कनेक्‍शन शुगर से भी जुड़ा है. इसलिए बेहतर होगा कि आप अपने ब्‍लड शुगर को का जहां तक हो सके, नियंत्रित रखें.

 इसे भी पढ़ें : Mood-Boosting Foods: महिलाएं निराशा दूर करने के लिए रोज खाएं 5 फूड्स, मूड रहेगा अच्छा, सेहत में भी आएगा सुधार

वजन रखें कंट्रोल
ऐसी बीमारियों से बचने के लिए जहां तक हो सके अपने वजन को कम करें. इसके लिए हेल्‍दी डाइट लें और पर्याप्‍त व्‍यायाम आदि करें.

स्‍मोकिंग और अल्‍कोहल से रहें दूर
कैंसर और हार्ट से जुड़ी बीमारियों की तरह ही ब्रेन से जुड़ी बीमारियों को दूर रखने के लिए स्‍मोकिंग और अल्‍कोहल के सेवन से दूरी बना कर रखें. स्‍मोकिंग आपके ब्रेन नर्व को वीक बनाने का काम करता है.

इसे भी पढ़ें :Foods To Relieve Headache: सिरदर्द से रहते हैं परेशान, डाइट में शमिल करें 5 चीजें, तुरंत मिल जाएगा आराम !

पर्याप्‍त नींद जरूरी
अगर आप रोज बेहतर नींद नहीं ले पा रहे हैं तो यह भी अल्‍जाइमर की समस्‍या को ट्रिगर कर सकता है. इसलिए बेहतर होगा कि आप दिन भर में कम से कम 8 से 9 घंटे जरूर नींद लें.

Tags: Health, Lifestyle, Mental diseases

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया