Pilibhit Tiger Reserve: जंगल में प्राइवेट वाहनों से सैर करने वाले फंसे मुसीबत में, जानें मामला

सृजित अवस्थी/पीलीभीत. उत्तर प्रदेश के पीलीभीत टाइगर रिजर्व (PTR) प्रशासन ने कुछ प्राइवेट वाहनों के नंबर व उनकी तस्वीरें सार्वजनिक की हैं. ये वैसे वाहन हैं जो अनधिकृत रूप से पीटीआर के कोर एरिया में घुस आए थे. हालांकि ऐसी एंट्री कोई पहली दफा नहीं हुई है.

बता दें कि उत्तर प्रदेश के पीलीभीत टाइगर रिजर्व में बीते कई दिनों से प्राइवेट वाहन कोर एरिया में देखे जा रहे हैं. इनसे जुड़े तमाम फोटो वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते रहते हैं. बीते दिनों भी ऐसी ही कुछ तस्वीरें सामने आई थीं. लेकिन अब दुधवा में लापरवाही के चलते अधिकारियों पर गिरी गाज के बाद टाइगर रिजर्व प्रशासन ने इस पर कड़ा रुख अपनाया है.

दरअसल, इन दिनों पीलीभीत टाइगर रिजर्व के पर्यटन सत्र का अंतिम सप्ताह चल रहा है. ऐसे में पर्यटकों में जंगल की सैर की होड़ मची है. लेकिन सफारी वाहन सीमित संख्या में ही संचालित होते हैं. बुकिंग हाउसफुल होने के चलते कई सैलानी किसी न किसी तरीके से जंगल में अपने प्राइवेट वाहनों से ही एंट्री कर रहे हैं. जंगल में देखे जा रहे प्राइवेट वाहनों में अधिकतर संख्या स्थानीय लोगों की है. अक्सर जंगल के कोर एरिया में प्राइवेट वाहनों के प्रवेश के वीडियो व फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं.

गिरी गाज तो खुली नींद

यह पहला मौका नहीं है जब जंगल के कोर एरिया व सफारी रूटों पर प्राइवेट वाहनों की तस्वीरें सामने आई हों. हाल ही में दुधवा टाइगर रिजर्व में लगातार हुई बाघ की मौतों के मामले में शासन ने कड़ी कार्रवाई की है. ऐसे में लापरवाही के चलते अधिकारियों पर गाज गिरने के बाद पीलीभीत टाइगर रिजर्व प्रशासन की नींद खुली है. पीलीभीत टाइगर रिजर्व प्रशासन की ओर से कुछ प्राइवेट वाहनों के नंबर व उनकी तस्वीरें सार्वजनिक की गई हैं. सभी वाहन स्वामियों को तीन दिन के भीतर पीटीआर मुख्यालय आकर कारण बताना होगा.

Tags: Local18, Pilibhit news, Tiger reserve areas

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया