Breakfast recipe: कम समय में घर पर बनाएं टेस्टी वेजिटेबल उत्तपम, सेहत के लिए भी फायदेमंद, जानें बनाने का तरीका

हाइलाइट्स

वेजिटेबल उत्तपम बेहद टेस्टी होने के साथ सेहत के लिए फायदेमंद होता है.
वेजिटेबल उत्तपम का स्वाद बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को पसंद आता है.

Vegetable Uttapam Recipe: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की ऊर्जा से लबालव करता है. ऐसे में सुबह के नाश्ते के साथ समझौता करना गलत है. सुबह का नाश्ता ऐसा होना चाहिए, जो टेस्टी तो हो ही, साथ ही सेहत के लिए भी फायदेमंद हो. बता दें कि, ब्रेकफास्ट सबसे जल्दबाजी में तैयार किया जाता है. क्योंकि यही वह वक्त होता है, जब बच्चे स्कूल तो अन्य लोग काम पर जाते हैं. ऐसे में समझ नहीं आता कि आखिर सुबह के नाश्ते में बनाया क्या जाए. यदि आप भी कुछ ऐसा ही सोच रहे हैं तो वेजिटेबल उत्तपम एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है. यह टेस्टी होने के साथ सेहत के लिए फायदेमंद होता है. इसका स्वाद हर उम्र के लोगों को पसंद आता है. आइए जानते हैं वेजिटेबल उत्तपम बनाने का आसान तरीका.

वेजिटेबल उत्तपम बनाने लिए सामग्री

धुली उड़द दाल- 1/2 कप
चावल- 1 कप
अदरक का पेस्ट- 1 चम्मच
करी पत्ता- 12-13
बारीक कटी गाजर- 1 कप
बारीक कटी प्याज- 1 कप
बारीक कटा टमाटर- 1 कप
बारीक कटी शिमला मिर्च- 1 कप
मटर- 1 कप
तेल- 4 चम्मच
हींग- 1/2 छोटी चम्मच
नमक- स्वादानुसार

वेजिटेबल उत्तपम बनाने की विधि

वेजिटेबल उत्तपम बनाने के लिए एक दिन पहले ही यानी शाम को चावल-दाल को पानी में भिगोकर रख देंगे. फिर रात को ही सोने से पहले इसका पानी निथार लेंगे. अब इसको एक मिस्सी की मदद से बारीक करके इसका पेस्ट बना लेंगे. जब इस मिश्रण में खमीर उठ जाए तब इसमें अदरक का पेस्ट, करी पत्ता, हरी सब्जियां, नमक और हींग को एड करके इसका घोल तैयार कर लेंगे.

ये भी पढ़ें:  गर्मी में 1 नहीं, सत्तू को 4 अन्‍य तरीकों से भी डाइट में करें शामिल, नहीं पड़ेगी चूल्‍हा तक जलाने की जरूरत

इसके बाद एक नॉनस्टिक तवे को लेंगे. इसको मीडियम फ्लैम पर रख देंगे. तवा गर्म होने पर इसमें थोड़ा सा तेल डाल देंगे. ध्यान रहे कि इस तेल को पूरे तवे में फैलाना है. इसके बाद पहले से तैयार मिश्रण को एक छोटी करछी की मदद से तवे पर डालकर फैला लेंगे. अब इसके किनारों पर हल्का सा तेल डालकर पलटें और कुछ समय के लिए पकने दें. इसके किनारों पर हल्का ब्राउन कलर होने पर इसे दूसरी ओर पलट दें. दोनों तरफ सही से सिकने के बाद इसे उतार लें. आप इसको हरी चटनी या सॉस के साथ घर आए मेहमान या बच्चों को सर्व कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें:  स्वाद का सफ़रनामा: दिल के लिए लाभकारी है गलगल, डाइजेशन भी रखता है दुरुस्त, पहाड़ी इलाकों से जुड़ा है नाता

Tags: Food Recipe, Healthy food, Lifestyle

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया