आज का पंचांग 13 जून 2023: आज बजरंगबली की करें पूजा, सभी कष्ट हो जाएंगे दूर, जानें शुभ समय, राहुकाल और दिशाशूल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करने से सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं.
जिन लोगों की कुंडली में मंगल ग्रह दोष हो, उन्हें यह व्रत जरूर करना चाहिए.

आज का पंचांग, 13 जून 2023 (Aaj Ka Panchang): आज आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और दिन मंगलवार है. हिंदू धर्म में मंगलवार का दिन पनवपुत्र हनुमान जी को समर्पित है. मंगलवार के दिन व्रत रखकर सही विधि से पूजा अर्चना की जाए, तो भक्तों के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं. बजरंगबली को प्रसन्न करना आसान है, लेकिन इसके लिए व्रत रखकर सच्चे मन से पूजा-पाठ करने की जरूरत होती है. हनुमान जी को संकट मोचक कहा जाता है, क्योंकि वे भक्तों का संकट दूर करते हैं. जिन लोगों की कुंडली में मंगल ग्रह कमजोर है, उन्हें मंगलवार का व्रत रखकर हनुमान जी की पूजा जरूर करनी चाहिए. ऐसा करने से उन्हें बजरंगबली का आशीर्वाद मिलेगा और समस्याएं दूर हो जाएंगी. लगातार 21 मंगलवार व्रत रखकर सही विधि से पूजा-अर्चना करने से संकट मोचक हनुमान को प्रसन्न किया जा सकता है.

मंगलवार व्रत रखने के लिए आप सुबह जल्दी उठें और अपने दैनिक कामों से निवृत हो जाएं. फिर स्नान करके लाल रंग के वस्त्र धारण कर लें. अब किसी चौकी पर एक कपड़ा बिछाकर हनुमान जी की मूर्ति या तस्वीर रख लें. अब भगवान के समक्ष धूप और दीपक जलाएं. हनुमान जी पर लाल रंग के फूल चढ़ाएं और सिंदूर अर्पित करें. इसके बाद हनुमान चालीसा का पाठ करें. आखिर में आरती करें और हनुमान जी को भोग लगाएं. मंगलवार का व्रत करने वाले लोग दिनभर ऊं क्रां क्रीं क्रौं स: भौमाय नम: मंत्र का जाप करेंगे, तो जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाएंगे और घर में खुशियां आ जाएंगी. जरूरतमंदों को वस्त्र, फल, मिठाई दान करने से कुंडली में मौजूद मंगल ग्रह दोष दूर होगा. साथ ही घर में सुख-समृद्धि आएगी.

13 जून 2023 का पंचांग
आज की तिथि – दशमी
आज का करण – विष्टि
आज का नक्षत्र – रेवती
आज का योग – सौभाग्य
आज का पक्ष – कृष्ण
आज का वार – मंगलवार
आज का दिशाशूल – उत्तर

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय – 05:22:36 AM
सूर्यास्त – 19:19:29 PM
चन्द्रोदय – 26:23:59
चन्द्रास्त – 14:46:59
चन्द्र राशि– मीन

हिन्दू मास एवं वर्ष
शक सम्वत – 1945 शोभकृत
विक्रम सम्वत – 2080
दिन काल – 13:56:52
मास अमांत – ज्येष्ठ
मास पूर्णिमांत – आषाढ़
शुभ समय – 11:53:09 से 12:48:57 तक

अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
दुष्टमुहूर्त– 08:09:59 से 09:05:47 तक
कुलिक– 13:44:44 से 14:40:32 तक
कंटक– 06:18:24 से 07:14:12 तक
राहु काल– 15:50:16 से 17:34:53 तक
कालवेला/अर्द्धयाम– 08:09:59 से 09:05:47 तक
यमघण्ट– 10:01:34 से 10:57:22 तक
यमगण्ड– 08:51:50 से 10:36:26 तक
गुलिक काल– 12:21:03 से 14:05:40 तक

Tags: Dharma Aastha, Dharma Culture, Religion

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें