
World’s Slimmest Phone Motorola Razr 40 Ultra: मोटोरोला ने हाल ही में चीन में मोटोरालो रेज़र 40 और 40 अल्ट्रा लॉन्च किया है. अब कंपनी अपने इन दोनों फोन को भारत में लॉन्च करने के लिए तैयार है. लेटेस्ट अपडेट से मालूम हुआ है कि फोन को अमेज़न इंडिया पर माइक्रोसाइट के ज़रिए लाइव कर दिया है, जहां से इसके ऑफिशियल स्पेसिफिकेशंस सामने आ गए हैं.
माइक्रोसाइट के मुताबिक रेज़र 40 अल्ट्रा में ‘दुनिया का सबसे बड़ा’ कवर डिस्प्ले दिया जाएगा. साथ ही इसे अब तक का सबसे पतला स्मार्टफोन भी बताया जा रहा है. फोन की बाहर की स्क्रीन 3.6 इंच की है. इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ pOLED डिस्प्ले दिया जाएगा, और इसका रेजोलूशन 1056×1066 होगा. इसकी स्क्रीन गोरिल्ला ग्लास विक्टस से प्रोटेक्टेड होने की बात सामने आई है.
फोन का आउटर पैनल कस्टमाइज़ शॉर्टकट और मल्टीपल ऐप सपोर्ट के साथ आएगा. अमेज़न पर कुछ फोटो भी शेयर की गई हैं, जिससे म्युज़िक कंट्रोल, गूगल मैप नैविगेशन, ऐप नोटिफिकेशन, वेदर विजेट जैसे ऑप्शन देखे जा सकते हैं.
फोन के अंदर की तरफ 6.9 इंच का LTPO स्क्रीन मिलती है, जो कि 165 रिफ्रेश रेट के साथ आती है. इसका डिस्प्ले 1400 निट्स पीक ब्राइटनेस प्रदान करता है. इसमें यूज़र्स को HDR+ और SGS Eye प्रोटेक्शन फीचर मिलेगा.
मोटोरोला रेज़र 40 अल्ट्रा प्रीमियम सेगमेंट में पेश किया जाएगा, और अमेज़न पेज से मिली जानकारी के मुताबिक फोन के सभी स्पेसिफिकेशंस का खुलासा 22 जून को कर दिया जाएगा.
Motorola Razr 40 के भी खास है स्पेसिफिकेशंस
फिल्हाल कंपनी ने इस सीरीज़ के रेज़र 40 के भारत में लॉन्चिंग को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है. लेकिन चीन में लॉन्च हुए वेरिएंट से इसके फीचर्स का अंदाज़ा लगाया जा सकता है. बता दें कि रेज़र 40 अल्ट्रा में स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 चिप मिलती है. कैमरे के तौर पर इस फोन में 12 मेगापिक्सल,13 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड सेंसर मिलता है. कहा जा रहा है कि इस फोन को भारत में 80,000 रुपये के करीब लॉन्च किया जा सकता है.
.
Tags: Amazon, Mobile Phone, Motorola, Tech news, Tech news hindi
FIRST PUBLISHED : June 13, 2023, 07:55 IST






