– Neither Shah Rukh Khan nor Akshay Kumar Salman Khan is first Indian Actor to charge Rupees 100 crore per film – News18 हिंदी

मुंबईः बॉलीवुड और साउथ एक्टर्स को उनकी एक-एक फिल्म के लिए अच्छी खासी फीस दी जाती है. शाहरुख खान (Shah Rukh Khan), सलमान खान, थलापति विजय और प्रभास (Prabhas) के अलावा भी इंडस्ट्री में ऐसे कई स्टार हैं, जो अपनी फिल्म के लिए भारी-भरकम फीस वसूलते हैं. ये वो स्टार हैं, जो एक-एक फिल्म के लिए 100 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं. आज बॉलीवुड और साउथ सिनेमा में ऐसे कई स्टार हैं, जिन्हें जबरदस्त फीस दी जा रही है. लेकिन, क्या आप जानते हैं इंडियन सिनेमा का वो कौन सा पहला सुपरस्टार था, जिसने अपनी एक फिल्म के लिए 100 करोड़ फीस ली थी? अगर नहीं तो चलिए आपको हम उस सुपरस्टार के बारे में बताते हैं, जिन्होंने इतनी मोटी फीस की पहली बार डिमांड की थी.

ये सुपरस्टार थे सलमान खान, जो आज बॉलीवुड के टॉप पेड एक्टर्स में से एक हैं. सलमान ही वो पहले भारतीय अभिनेता थे, जिन्होंने अपनी एक फिल्म के लिए 100 करोड़ की फीस चार्ज की थी. सलमान खान ने 2016 में आई अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘सुल्तान’ के लिए 100 करोड़ फीस ली थी. फिल्म में उनके साथ अनुष्का शर्मा लीड रोल में थीं. इसके बाद सलमान खान की फीस बढ़ती गई.

उन्होंने 2017 में आई टाइगर जिंदा है के लिए 130 करोड़ फीस ली, दोनों ही फिल्में YRF प्रोडक्शन की हैं और रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान ने इन फिल्मों से कमाए मुनाफे का 60 से 70 प्रतिशत हिस्सा पाने के लिए प्रॉफिट शेयरिंग डील भी साइन की थी. दूसरी तरफ शाहरुख खान की बात करें तो अभिनेता ने ‘पठान’ के लिए 120 करोड़ चार्ज किए थे. इसके अलावा उन्हें प्रॉफिट शेयरिंग डील के अंतर्गत भी मोटी रकम मिली है.

Salman Khan current news, Salman Khan movies, Salman Khan age, Salman Khan siblings, Salman Khan wife, Salman Khan brothers, Salman Khan girlfriend, Salman Khan family, Salman Khan latest News, Salman Khan father, Salman Khan controversy, Salman Khan upcoming movies, Salman Khan mother, Bollywood News, entertainment News

सलमान खान ही वे स्टार हैं, जिन्होंने सबसे पहले अपनी एक फिल्म के लिए 100 करोड़ फीस ली थी. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम: @beingsalmankhan)

बता दें, शाहरुख खान की नेट वर्थ 6,295 करोड़ रुपये है और वह टॉम क्रूज, रॉबर्ट डी नीरो और जॉर्ज क्लूनी जैसे हॉलीवुड स्टार्स से भी ज्यादा अमीर हैं. आमिर खान की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार, मिस्टर परफेक्शनिस्ट अपनी प्रत्येक फिल्म के लिए 100 से 150 करोड़ फीस चार्ज करते हैं. फीस के मामले में अक्षय कुमार भी किसी से कम नहीं हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार 2021 तक वह एक फिल्म का करीब 100 करोड़ चार्ज करते थे, 2022 में उन्होंने अपनी फीस बढ़ा दी और 135 करोड़ कर दी. लेकिन, लगातार फ्लॉप फिल्मों के बाद अब कहा जा रहा है कि उन्होंने अपनी फीस कम कर दी है.

Tags: Akshay kumar, Entertainment, Salman khan, Shah rukh khan

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया