
हाइलाइट्स
न्यूयॉर्क में वन रूम अपार्टमेंट का एवरेज किराया 3 लाख 8 हजार रुपये है.
किराए के मामले में दुनिया के 12 महंगे शहरों में से 7 अमेरिका के शहर हैं.
सेंट्रल मुंबई में वन रूम अपार्टमेंट का औसत किराया 45 हजार रुपये के करीब है.
नई दिल्ली. अगर आप घर से दूर रहकर किसी शहर में काम करते हैं तो बहुत पॉसिबल है कि आप किराए के घर में रहते होंगे. अगर आप शेयरिंग में नहीं रहते हैं तो सैलरी का एक बड़ा हिस्सा किराए में चला जाता है. पर दुनिया के कुछ शहर इतने महंगे हैं कि वहां एक कमरे के घर का किराया 3 लाख तक जाता है. वर्ल्ड ऑफ स्टैटिस्टिक्स ने एक लिस्ट निकाली है. लिस्ट में किसी शहर के सेंट्रल या प्राइम इलाके में एक कमरे के अपार्टमेंट के किराए के हिसाब से शहरों की रैंकिंग की गई है.
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम न्यू यॉर्क का है. जहां वन रूम अपार्टमेंट का किराया 3746 डॉलर यानी लगभग तीन लाख नौ हजार रुपये है. वहीं, दूसरे नंबर पर सिंगापोर है, जहां वन रूम अपार्टमेंट के लिए 3704 डॉलर यानी करीब तीन लाख पांच हजार रुपये चुकाने पड़ते हैं. लिस्ट में टॉप 10 में से छह शहर अमेरिका के हैं. न्यूयॉर्क के अलावा बाकी शहर हैं सैन फ्रांसिस्को, ब्रुकलिन, बोस्टन, सैन डिएगो और मियामी. वहीं 11 नंबर पर लॉस एंजिलस है.
इस लिस्ट में 12वां शहर लंदन है. भारत की बात करें तो इस लिस्ट में मुंबई 353वीं रैंक पर है. सेंट्रल मुंबई में वन रूम अपार्टमेंट का किराया 553 डॉलर यानी लगभग 45 हजार 600 रुपये है.
मुंबई है भारत का सबसे महंगा शहर
‘कॉस्ट ऑफ लिविंग रिपोर्ट-2023’ सर्वे की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में यात्रियों और प्रवासियों के लिए मुम्बई देश का सबसे महंगा शहर है. यहां पिछले एक साल में मकानों के किराए में सबसे ज्यादा 15-20 फीसदी तक बढ़ोतरी हुई है. मुम्बई के बाद नई दिल्ली और बेंगलुरु का नम्बर आता है. भारत के अन्य प्रमुख शहरों जैसे चेन्नई, कोलकाता, हैदराबाद और पुणे में रहने की लागत मुंबई की तुलना में 50 फीसदी से भी कम है.
किराया इतना ज्यादा होने की वजह क्या है?
मकानों का किराया इतना ज्यादा होने की बड़ी वजह है बैंकों की ब्याज दर में हुई बढ़ोतरी, इसका असर मकानों के किराए पर भी पड़ा है. इसी बीच निर्माण उद्योग के लिए जरूरी कच्चे माल की कीमतें काफी हद तक बढ़ गई हैं. इसके अलावा कोरोना महामारी की वजह से छोटे कस्बों और गांवों में लौट गए ज़्यादातर लोग फिर से शहरों की तरफ जाने लगे हैं.
कई दफ्तरों ने वर्क फ्रॉम होम बंद कर दिया है, इस वजह से लोग काम की जगह पर वापस लौट गए हैं, इसका बड़ा असरा किराए पर पड़ा है. क्योंकि कोई भी मार्केट डिमांड और सप्लाई पर चलता है और डिमांड बढ़ता है तो कीमतें भी बढ़ती जाती हैं.
.
Tags: Business news in hindi, Mumbai, New York, Rent
FIRST PUBLISHED : June 13, 2023, 07:30 IST






