तारा ठाकुर
पंचकूला. हरियाणा के पंचकूला की रहने वाली 10 साल की वैष्णवी गुप्ता ने छोटी उम्र में कई बड़े मुकाम हासिल किए हैं. वैष्णवी गुप्ता बचपन से ही कई प्रतिभाओं से संपन्न है और अब तक वैष्णवी ने कई रिकॉर्ड बनाए हैं. इस बार वैष्णवी गुप्ता ने अपने पैरों से 30 सेकंड में 155 हुलाहूप करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है. पैरों से हुलाहूप करने का पहला रिकॉर्ड 30 सेकंड में 136 का था, लेकिन 10 साल की वैष्णवी गुप्ता ने इस रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 30 सेकंड में 155 हुलाहूप निकाले हैं.
वैष्णवी गुप्ता को हरियाणा के मुख्यमंत्री और कई बड़े नेता गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए सम्मानित भी कर चुके हैं. वैष्णवी का यह पहला गिनीज ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड नहीं है. इससे पहले भी कई खिताब अपने नाम कर चुकी है, 3 साल की उम्र से लगातार अभ्यास करते हुए हुलाहूप करते हुए मंदिर की 50 सीढिया मात्र 14.84 सेकंड में चढ़ने का गिनीज रिकॉर्ड भी वैष्णवी ने बनाया है. अब वैष्णवी इस नए रिकॉर्ड को गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड के लिए मंजूर कर लिया गया है.
आपके शहर से (पंचकुला)

Farmer Protest: एमएसपी को लेकर किसानों ने दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे किया जाम, सड़क पर ही शुरू किया लंगर

OMG! 500 साल पुराना पत्थर बताता है मौसम का पूर्वानुमान, ‘चमत्कार’ देख वैज्ञानिक भी हैरान

गुलामी से आजादी तक के ‘बर्तनों’ की कहानी, इस शख्स ने संजो कर रखी है बुजुर्गों की निशानी!

Farmer Protest: दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे पर किसानों ने फिर किया चक्का जाम, कहा- हमारी बस ये 2 मांगें

हरियाणा रोडवेज का कंडक्टर जीत रहा दिल, टिकट काटने के साथ कमा रहा ‘पुण्य’

महामारी की वजह से अंग्रेजों ने छोड़ा था करनाल, यहां पर 500 से अधिक कब्रें हैं गवाह

Rohtak PGI: यहां भूखों को फ्री में मिलता है दो वक्त का खाना, लोग भी करते हैं भागीदारी

40 फीट के मंच पर…32 फीट की मूर्ति, अद्भुत होगा महाबली भीम का स्वरूप, यहां बनेगा मंदिर

Gurugram News: गुरुग्राम में शख्स ने अजनबी संग जमकर पी शराब, फिर मेट्रो तक ली लिफ्ट और उसके पास ही छोड़ दी अपनी कार

खुशखबरी: हरियाणा से मां वैष्णो देवी धाम जाने में होगी आसानी, यहां से नई बस सेवा शुरू

गुरुग्राम की ‘मंगले दी कुल्फी’ का अपना मजा, एक बार चखेंगे…फिर बार-बार आएंगे!
आईपीसी की धाराओं की जानकारी
10 साल की वैष्णवी गुप्ता करने के साथ आईपीसी की सभी धाराओं और उससे किस अपराध के तहत कौन सी धारा लगती है, उसकी भी जानकारी जुबानी याद है. इससे पहले भी वैष्णवी गुप्ता द्वारा इतनी छोटी उम्र में कई ऐसे कार्य करके दिखाएं हैं, जो सबको हैरान कर देते हैं. वैष्णवी गुप्ता का कहना है कि वह बड़ी होकर देश का नाम रोशन करना चाहती हैं और पहले भी जो गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए हैं, उसमें उनके माता पिता और कोच का एम योगदान है. इसके साथ ही वह शिक्षा भी ले रही हैं और उसका प्रयास रहेगा कि आने वाले समय में वह अपना ही रिकॉर्ड तोड़े.
.
Tags: Guinness Book of World Record, Haryana News Today
FIRST PUBLISHED : June 13, 2023, 06:27 IST






