सीमा पर तस्करी रोकने के लिए गृहमंत्री शाह ने दिये निर्देश, CAPF जवानों के आवास को लेकर बड़ा ऐलान

हाइलाइट्स

दिल्ली में आयोजित चिंतन शिविर की अध्यक्षता गृहमंत्री अमित शाह ने की.
गृहमंत्री अमित शाह ने सीएपीएफ जवानों के कई मुद्दों पर बातचीत की.

नई दिल्ली. केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के वरिष्ठ अधिकारियों का ‘चिंतन शिविर’ को राजधानी दिल्ली में आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने की. बैठक के दौरान गृहमंत्री शाह ने सीमापार से घुसपैठ, ड्रग्स और हथियारों की तस्करी को रोकने के लिए सीमा पर अत्यधिक चौकसी बरतने की जरूरत पर बल दिया. साथ ही कहा कि सीमावर्ती इलाकों को विकसित करने और वहां रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए वाइब्रेंट विलेज का प्रोग्राम भी शुरू किया गया है.

गृहमंत्री ने जवानों को लोकल प्रोडक्ट खरीदने का दिया सुझाव
चिंतन शिविर में बैठक के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सीमाओं की सुरक्षा के लिए सीमावर्ती गांव के निवासियों के साथ संपर्क और संवाद स्थापित करने पर भी जोर दिया. उन्होंने कहा कि यह बहुत जरूरी है. इसके अलावा गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि सभी सीपीएफ को लोकल प्रोडक्ट्स की खरीद को बढ़ावा देना चाहिए, जिससे सीमावर्ती क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और पलायन रुकेगा. इसके अलावा गृहमंत्री अमित शाह ने सीपीएफ यूनिट को ड्रोन तकनीक और ड्रोन-रोधी उपायों पर काम करने के लिए एक समर्पित टीम के गठन करने का भी निर्देश दिया.

CAPF जवानों को पेड़ गोद लेने की दी सलाह
चिंतन शिविर के दौरान उन्होंने जवानों के कल्याण, खेलकूद को बढ़ावा देने और जवानों के परिजनों के बारे में संवेदनशीलता के साथ सोचने की जरूरत पर बल दिया. गृहमंत्री अमित शाह ने हर एक जवान को पांच पेड़ गोद लेने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि इससे प्रकृति के प्रति जवानों का लगाव बढ़ेगा. गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि सीएपएफ जवानों को समर्पित आवास इस साल नवंबर तक अलॉट कर दिये जाएंगे.

भर्ती प्रक्रिया में आ रही अड़चनों को दूर करने का निर्देश
उन्होंने भविष्य में बनने वाले सभी आवासों का ई-आवास पोर्टल के जरिये दो महीने में आवंटन सुनिश्चित करने को कहा. उन्होंने सीपीएफ में गैर-जनरल ड्यूटी के सभी पद भरने को कहा और भर्ती प्रक्रिया में आ रही किसी भी अड़चन को एक महीने में दूर करने के निर्देश दिये हैं.

Tags: Amit shah

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया