
पुनीत माथुर/ जोधपुर. जून महीने को प्राइड माह के रूप में मनाया जाता है. इस महीने में लैंगिक अल्पसंख्यक समुदाय के अधिकारों को लेकर चर्चा की जाती है. लैंगिक अल्पसंख्यक समुदाय को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए एक जागरूकता रैली का आयोजन जोधपुर में किया गया. जहां देश भर से आए लैंगिक अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने रैली में शिरकत की.
सम्भली ट्रस्ट के सौजन्य एवं ब्रिटिश उप उच्चायोग अहमदाबाद के सहयोग से लैंगिक अल्पसंख्यक अधिकारों के संदर्भ में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया. रैली राइकाबाग से होते हुए राजीव गांधी चौक, नई सड़क चौराहे तक निकाल आपसी भाईचारे और समाज में समान अधिकार मिलने के लिए निकाली गईं. संभली ट्रस्ट के संस्थापक गोविंद राठौड़ में बताया की लैंगिक अल्पसंख्यक समुदाय को रोजमर्रा की जिंदगी में बहुत से स्कूल, दफ्तर, घर, पड़ोस में भेदभाव का सामना करना पड़ता हैं. इस समुदाय के लोगो के पास कही सुरक्षित स्थान नही रहता. संस्था इन्हे कानूनी, मानसिक, शारीरिक पीड़ा होने पर सहायता प्रदान करती है.
कार्यक्रम में सरोज मासी एवं कांता बुआ जी ने अपने साथियों के साथ शिरकत की. दोनों किन्नर समुदाय के प्रतीक एवं मुख्य पदाधिकारी होने के नाते समाज में भेदभाव मिटाने का संदेश देते दिखाई दिए. रैली के आयोजन को और बेहतर बनाने के लिए दिल्ली, मुंबई, जयपुर, बीकानेर, जैसलमेर आदी जगहों से लैंगिक अल्पसंख्यक समुदाय के अधिकारों की बात करने के लिए समाजसेवक पहुंचे.
.
FIRST PUBLISHED : June 12, 2023, 16:45 IST






