सूट सिलाए बैठे थे दोस्त-यार, दूल्हे ने शादी में बुलाए सिर्फ 3 मेहमान! बोला- ‘मेरी शादी, मेरी मर्ज़ी’

Only 3 Guests Invited in Wedding: शादी-ब्याह ऐसी चीज़ें होती हैं, जिनमें कोई कितनी भी कोशिश कर ले, कुछ न कुछ कमी-पेशी रह ही जाती है. खासतौर पर शादी में आने वाले मेहमान किसी न किससी चीज़ में कमी निकाल ही लेते हैं. आज हम आपको कहानी एक ऐसे दूल्हे की सुनाएंगे, जिसने मेहमानों को ये मौका ही नहीं दिया.

मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक एक दूल्हे ने खुद ही अपनी कहानी बताते हुए कहा कि उसने अपनी शशादी में बहुत ही कम लोगों को बुलाने का फैसला किया था. ऐसे में बहुत से लोग थे, जो खुद को मेहमानों की लिस्ट में एक्सपेक्ट कर रहे थे लेकिन उन्हें बुलाया नहीं गया. ऐसे में बवाल इस बात पर छिड़ गया कि क्यों उन्हें बुलाया नहीं गया.

शादी में आए सिर्फ 3 मेहमान
आपको सुनकर हैरानी होगी लेकिन खुद दूल्हे ने अपनी स्टोरी शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर डाली और लोगों से पूछा कि उसने अपनी शादी में ज्यादा लोगों को नहीं बुलाकर कौन सी गलती कर दी. उसने बताया कि वो अपनी शादी को बहुत छोटा रखना चाहता था. ऐसे में गेस्ट के तौर पर उसने अपना एक दोस्त, अपनी मंगेतर का एक दोस्त और एक ऐसा दोस्त बुलाया, जिसे दोनों ही बेहतरीन तरीके से जानते थे और वो फोटो खींचने में भी माहिर थी. उसे ऐसी ही शादी चाहिए थी, इसलिए उसने ऐसा किया.

दोस्तों में छिड़ गई महाभारत
जब ये बात दूल्हे के दोस्तों को पता चली कि सिर्फ 3 ही लोग शादी में शामिल हुए, तो इस बात को लेकर लड़ाई होने लगी कि आखिर उन्हें क्यों नहीं बुलाया गया. दूल्हे का कहना है कि उन्होंने अपनी शादी में परिवार वालों को भी नहीं बुलाया था, ऐसे में वो सारे दोस्तों को कैसे बुलाते. उसकी पोस्ट को पढ़ने के बाद लोगों ने उसे सांत्वना दी कि अगर वो अपनी शादी को ऐसा ही रखना चाहता था, तो ये उसकी मर्ज़ी है.

Tags: Ajab Gajab, Viral news, Weird news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया