
हाइलाइट्स
बूमबॉक्स BB25 और BB50 नेक्स्ट लेवल ऑडियो एक्सपीरियंस ऑफर करते हैं.
BB25 एक प्रभावशाली 35 वाट म्यूजिक एक्सपीरियंस ऑफर करता है.
BB50 इसे आश्चर्यजनक 50 वाट के साथ और भी आगे ले जाता है.
नई दिल्ली. बूमबॉक्स स्पीकर पार्टी स्पीकर्स के तौर पर जाने जाते हैं. क्योंकि इनमें इनबिल्ट बैटरी दी होती है और ये साइज और वजन में बहुत हल्के होते हैं. ऐसे में इन्हें आउटडोर पार्टी के लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन के तौर पर देखा जाता है. मार्केट में बूमबॉक्स स्पीकर्स के बहुत से ऑप्शन मौजूद हैं, जिसमें JBL जैसी नामी कंपनी ने 29,998 रुपये की प्राइस में अपने JBL बूमबॉक्स 2 स्पीकर लॉन्च किए हुए हैं.
ये प्राइस में थोड़े महंगे हैं, लेकिन ऐसा नहीं है कि मार्केट में सस्ते ऑप्शन मौजूद नहीं है. यहां हम आपको Blaupunkt के दो सस्ते बूमबॉक्स स्पीकर की डिटेल दे रहे हैं जो कि, साउंड और फीचर्स में JBL बूमाबॉक्स 2 स्पीकर को टक्कर देते हैं.
Blaupunkt बूमबॉक्स BB25 और BB50 की खासियत
बूमबॉक्स BB25 और BB50 नेक्स्ट लेवल ऑडियो एक्सपीरियंस ऑफर करते हैं. इस बूमबॉक्स से म्यूजिक सुनने के बाद आपको ऐसा नहीं लगेगा कि ऑडियो कम है, BB25 एक प्रभावशाली 35 वाट म्यूजिक एक्सपीरियंस ऑफर करता है, जबकि BB50 इसे आश्चर्यजनक 50 वाट के साथ और भी आगे ले जाता है. इन दोनों ही बूमबॉक्स में यूजर्स को बेस से भरपूर क्रिस्टल क्लियर डीप ऑडियो क्वॉलिटी मिलती है. इन दोनों बूमबॉक्स में हाई परफॉर्मेंस बैटरी दी गई है, जहां BB25 में 3000mAh की दमदार बैटरी दी गई है. BB50 में प्रभावशाली 4500mAh की बैटरी है. ये बड़ी बैटरी TurboVolt तकनीक सपोर्ट के साथ आती है.
बूमबॉक्स BB25 और BB50 की डिजाइन
BB25 और BB50 की बिल्ट-इन RGB लाइट्स के साथ एक्सपीरियंस और भी ज्यादा बेहतर हो जाता है. रात के समय अगर आप आउटडोर में पार्टी कर रहे हों और कैरोके म्यूजिक का मजा ले रहे होते हैं, तो उस दौरान ये एम्बिएंट लाइटिंग माहौल को और ज्यादा बेहतर बनाती हैं. ये म्यूजिक के साथ सिंक हो जाती है और फिर ऐसा लगता है मानो ये बूम बॉक्स थिरक रहा है.
बूमबॉक्स BB25 और BB50 की कीमत
Blaupunkt BB25 की कीमत 3,999 रुपये और BB50 की कीमत 4,999 रुपये है और ये प्रोडक्ट्स ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर उपलब्ध हैं. जहां आपको कई ऑफर्स मिलेंगे.
.
Tags: Speaker, Tech news, Tech news hindi, Tech News in hindi
FIRST PUBLISHED : June 12, 2023, 17:16 IST






