Amethi Crime News: अमेठी में 5 साल के बच्चे की बर्बर हत्या, अधजला शव मिलने से मचा हड़कंप

पप्पू पाण्डेय/अमेठी: उत्तर प्रदेश के अमेठी में संदिग्ध परिस्थितियों में कल देर शाम लापता पांच साल के मासूम बच्चे का घर से दूर नाले किनारे अधजला शव मिलने से हड़कंप मचा हुआ है. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है. परिजनों के मुताबिक, बच्चे की दोनों आंखें फोड़ी गईं थीं और आधा शरीर जला हुआ था.

दरअसल यह पूरा मामला अमेठी जिला के जामो थाना क्षेत्र में उमरडीह रेसी गांव का है. जहां गांव के रहने वाले जितेन्द्र प्रजापति का पांच वर्षीय बेटा सतेंद्र कल देर शाम करीब आठ बजे घर के बाहर खेलते समय अचानक लापता हो गया. जितेंद्र के गांव में ही एक शादी समारोह था, जिसमें वह शामिल होने गए थे. वह देर रात जब घर वापस आए तो पता चला कि सतेंद्र घर में नहीं है, इसके बाद उसकी खोजबीन शुरू हुई. काफी देर बाद भी जब सतेंद्र नहीं मिला तो परिजनों ने इसकी सूचना 112 को दी. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और काफी खोजबीन के बाद बच्‍चे का पता नहीं चल सका. हालांकि सतेंद्र के परिजन उसे रातभर तलाशते रहे. जबकि आज सुबह करीब आठ बजे परिजनों को गांव के बाहर नाले के किनारे सतेंद्र का अधजला शव मिला और उसकी दोनों आंखें फोड़ी गई थीं.

पांच साल के मासूम की बेरहमी से हत्या
शव मिलते ही परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही जामो पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी. मृतक के पिता ने कहा कि उसके बच्चे का शव नाले के पास मिला और उसकी बड़ी बेरहमी से हत्या की गई थी. उसकी दोनों आंखें फोड़ दी गई थीं और शरीर जला था. रात तीन बजे पुलिस को फोन किया गया और वो मौके पर और खोजबीन के बाद वापस चली गई. उसकी किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं थी. वहीं, मृतक के दादा ने कहा उनके नाती को घर से गायब कर दिया गया और नाले के पास ले जाकर उसकी हत्या कर दी गई. गांव के रहने वाले ग्रामीण ने कहा कि आठ और साढ़े आठ बजे के बीच बच्चा अचानक गायब हो गया था.

आपके शहर से (अमेठी)

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

अज्ञात हत्यारों की तलाश में पुलिस
वहीं, घटना को लेकर गौरीगंज सीओ ने कहा कि सूचना के बाद मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है.

Tags: Amethi news, Amethi Police, Up crime news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया