रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के चुनाव की तारीख आई सामने, अगले महीने मिल सकते हैं नए पदाधिकारी


नई दिल्ली. भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) ने रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) के चुनाव 4 जुलाई को कराने की योजना बनाई है और इसके लिए जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश महेश मित्तल कुमार को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया है. डब्ल्यूएफआई की विशेष आम बैठक (AGM) में चुनाव कराए जाएंगे. आईओए ने न्यायमूर्ति मित्तल कुमार को लिखे पत्र में कहा कि आईओए को डब्ल्यूएफआई की कार्यकारी परिषद के चुनाव कराने के लिए कदम उठाने होंगे और डब्ल्यूएफआई के चुनावों के लिए हमें आपको निर्वाचन अधिकारी नियक्त करने की खुशी है. आप चुनाव कराने में अपनी मदद करने के लिए एक सहायक निर्वाचन अधिकारी और अन्य कर्मचारियों की नियुक्ति पर विचार कर सकते हैं.

पत्र के अनुसार, चुनाव डब्ल्यूएफआई की विशेष आम बैठक में कराए जाने हैं, जो 4 जुलाई को बुलाई गई है और इसी के अनुसार चुनाव का कार्यक्रम तैयार करना होगा. इसमें कहा गया कि हम आपकी ओर से पद की स्वीकृति की पुष्टि और 4 जुलाई को डब्ल्यूएफआई के चुनावों को लेकर उत्सुक हैं. सूत्रों ने हालांकि कहा कि न्यायमूर्ति मित्तल कुमार स्वयं एसजीएम और चुनावों की तारीख पर फैसला कर सकते हैं और यह उन पर निर्भर करता है कि वह 4 जुलाई को चुनाव कराएं या इसके कुछ दिन बाद.

रेसलिंग फेडरेशन में बढ़ा विवाद, बृजभूषण सिंह के खिलाफ बयान देने वाले रेफरी को एशियन चैंपियनशिप से हटाया गया

आईओए ने खेल मंत्रालय के निर्देश पर महासंघ के दैनिक कार्यों के संचालन के लिए 27 अप्रैल को 3 सदस्यीय तदर्थ समिति गठित की थी और 2 सदस्यों के नाम की घोषणा की थी. मालूम हो कि अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह का पहलवान विरोध कर रहे हैं. उन्होंने एक महीने से अधिक तक दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन किया था. उन्होंने 15 जून तक का समय दिया है. अगर तब तक बृजभूषण की गिरफ्तारी नहीं होती है, फिर से खिलाड़ी दिल्ली आ सकते हैं. बृजभूषण शरण सिंह पर एफआईआर दर्ज की जा चुकी है.

Tags: Brij Bhushan Sharan Singh, Wrestling, Wrestling Federation of India

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया