
हाइलाइट्स
11 हजार रुपये में बुक करवा सकते हैं एक्सटर.
1.2 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ की गई लॉन्च.
मैनुअल और ऑटो ट्रांसमिशन में होगी उपलब्ध.
नई दिल्ली. जब से ह्युंडई ने इंडिया में कदम रखा है तभी से बॉलीवुड किंग शाहरुख खान ही इसकी कारों के ब्रांड एंबेसेडर रहे हैं. हाल ही में ऑटो एक्सपो के दौरान Ionic 5 के लॉन्च के दौरान भी शाहरुख ने ही पहुंच कर कार को अनवील किया था. लेकिन अब कंपनी ने अपनी नई कॉम्पैक्ट एसयूवी के लिए नया ब्रांड एंबेसडर ढूंढ लिया है. 10 जुलाई को लॉन्च होने जा रही ह्युंडई एक्सटर को अब शाहरुख नहीं बल्कि क्रिकेटर हार्दिक पांड्या एंडोर्स करेंगे.
कार के विज्ञापन में अब हार्दिक पांड्या दिखाई देंगे. कंपनी के सीओओ तरुण गर्ग ने भी इस बात की पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि पांड्या इंडियन क्रिकेट टीम के सबसे तेजी से उभरते खिलाड़ियों में से एक हैं और यंग जनरेशन के बीच वे काफी पॉपुलर भी हैं. इससे साफ है कि ह्युंडई का टार्गेट अब फैमिलीज की जगह पर नई जनरेशन को टार्गेट करना है.
क्या बोले पांड्या
ह्युंडई की ओर से जारी प्रेस रिलीज में पांड्या ने कहा कि इस प्रोजेक्ट को लेकर मैं काफी एक्साइटेड हूं. मुझे कारों को खासा शौक है और ये एसयूवी मेरी स्टाइल में फिट बैठती है. पांड्या ने कहा कि ये एक वर्ल्ड क्लास प्रोडक्ट है जो यंग जनरेशन को काफी पसंद आएगा.
पंच को देगी सीधी टक्कर
कंपनी ने कार को शोकेस कर दिया है. अब इसका लॉन्च 10 जुलाई को किया जाएगा. कार को 11 हजार रुपये के टोकन अमाउंट पर बुक करवाया जा सकता है. इसकी सीधी टक्कर टाटा पंच, निसान मैग्नाइट, रिनॉल्ट काइगर और सिएट्रॉन सी3 से होने जा रही है.
i10 का इंजन
Exter का इंजन ग्रैंड आई 10 निओस से लिया गया है. इसमें कंपनी ने 1.2 लीटर का नेचुरल एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन है. ये इंजन 82 बीएचपी की पावर जनरेट करता है और 113 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करने में सक्षम है. कार में 5 स्पीड मैनुअल और 5 स्पीड ऑटोमैटिक गियर बॉक्स का ऑप्शन मिलेगा. वहीं कंपनी एक्सटर का सीएनजी मॉडल भी जल्द ही लॉन्च कर सकती है. हालांकि इसके संबंध में कंपनी ने कोई भी जानकारी नहीं दी है लेकिन माना जा रहा है कि इसी साल एक्सटर का सीएनजी वेरिएंट भी लॉन्च कर दिया जाएगा.
.
Tags: Actor Shahrukh Khan, Auto News, Car Bike News, Hardik Pandya, Hyundai
FIRST PUBLISHED : June 12, 2023, 18:56 IST






