‘द ट्रायल’ के ट्रेलर लॉन्च पर अजय देवगन की मस्ती, काजोल से किया मजाक, बोले- ‘मुसीबत केवल घर पर…’


मुंबई: कोर्टरूम ड्रामा वेब सीरीज ‘द ट्रायल’ (The Trial) के निर्माताओं में से एक बॉलीवुड स्टार अजय देवगन ने मुंबई में सोमवार को ट्रेलर लॉन्च के दौरान अपनी पत्नी काजोल को लेकर हल्के-फुल्के अंदाज में मजाक किया. काजोल इस वेब सीरीज में मुख्य भूमिका निभा रही हैं. यह पूछे जाने पर कि क्या एक निर्माता के रूप में काजोल के साथ काम करने पर उन्हें सेट पर एक्सट्रा ट्रबल का सामना करना पड़ता है? अजय देवगन (Ajay Devgn) ने कहा, ‘ट्रबल केवल घर पर है, वैसे वे कास्ट और एक्टर शानदार हैं.’

जब उनसे पूछा कि घर पर शो कौन चलाता है, काजोल या आप? अजय का तुरंत जवाब आया, ‘हर कोई जो शादीशुदा है, चाहे वह मैं हूं या आप या दर्शकों में से कोई भी, जो भी शादीशुदा है, इस सवाल का जवाब जानता है. आप मुझ पर विश्वास करते हैं, जवाब वही होगा.’

” isDesktop=”true” id=”6496609″ >

‘द ट्रायल – प्यार, कानून, धोखा’ सीरीज ‘द गुड वाइफ’ का भारतीय रूपांतरण है. बनिजय एशिया और अजय देवगन फिल्म्स द्वारा निर्मित इस शो का निर्देशन ‘द फैमिली मैन’ के लेखक-निर्देशक सुपर्ण एस. वर्मा ने किया है. इस शो में काजोल मुख्य किरदार नयोनिका सेनगुप्ता की भूमिका निभा रही हैं. उनके अलावा शो में शीबा चड्ढा, जिशु सेनगुप्ता, एली खान, कुब्रा सैत और गौरव पांडे भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं.

इस कोर्ट रूम ड्रामा में काजोल एक गृहिणी हैं, जिसका पति पब्लिक स्कैंडल्स के बाद जेल चला जाता है और नयोनिका को वकील के रूप में काम पर लौटने के लिए मजबूर होना पड़ता है. यह सीरीज 14 जुलाई से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी. आखिरी बार ‘भोला’ में नजर आए अजय देवगन ‘मैदान’, ‘सिंघम अगेन’, ‘औरों में कहां दम था’ और गुजराती हॉरर थ्रिलर ‘वश’ के अनटाइटल्ड रीमेक में व्यस्त हैं.

Tags: Ajay Devgn, Kajol

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया