गांव या शहर में कहीं भी शुरू कर दें ये बिजनेस, खूब होगी कमाई, नौकरी के साथ-साथ करें ये काम

हाइलाइट्स

नारियल का तेल आमतौर पर सभी घरों में इस्तेमाल होता है.
इसका बिजनेस शुरू कर अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है.
यह बिजनेस आप गांव या शहर कहीं भी शुरू कर सकते हैं.

नई दिल्ली. अगर आप नौकरी के साथ ही कुछ अपना करना चाहते हैं तो आज हम आपको एक जबरदस्त आइडिया दे रहे हैं. इस बिजनेस को बहुत कम पैसे में शुरू कर मोटी कमाई की जा सकती है. दरअसल, हम बात कर रहे हैं नारियल तेल के बिजनेस के बारे में. मार्केट में नारियल तेल की डिमांड बहुत है. इसका इस्तेमाल खाने से लेकर, दवा और ब्यूटी प्रोडक्ट्स बनाने में किया जाता है.

नारियल का तेल बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है. साथ ही यह स्किन के लिए भी काफी अच्छा माना गया है. कुल मिलाकर नारियल तेल कई औषधीय गुणों से भरपूर होता है. यह आमतौर पर सभी घरों में पाया जाता है. इसका बिजनेस शुरू कर अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है.

ये भी पढ़ें – Business Idea: घर से करें इस बिजनेस की शुरुआत, आजकल तगड़ी है डिमांड, नहीं लगाना होगा अलग से पैसा!

इन चीजों की होगी जरूरत
नारियल तेल का बिजनेस शुरू करने के लिए कच्चे माल की जरूरत होती है. इसके साथ ही वुड प्रेस मशीन, एचपी मोटर, फिल्टर मशीन, स्टोरेज टैंक जैसी चीजों की भी जरूरत पड़ती है. नारियल तेल बनाने के लिए नारियल को वुड प्रेस मशीन में डाल कर काफी देर तक बारीक पीसते हैं, फिर उसे कुचल कर उसमें से तेल निकाल लिया जाता है. इसके बाद मिक्सर को ठंडे प्रेस में रख दिया जाता है, फिर उसे ठंडा करने के लिए खुला छोड़ दिया जाता है. ठंडा होने के बाद इसे फिल्टर मशीन में डालकर साफ किया जाता है. इसके बाद इसे बोतलों में भरकर बाजारों में बेचा जाता है.

कितना आएगा खर्चा?
आपको बता दें कि इस बिजनेस को शुरू करने के लिए मशीन खरीदने और जगह खरीदने के लिए पैसों की जरूरत होगी. इस बिजनेस में आपको कुल 15 से 20 लाख रुपए तक का खर्च आता है. इसके लिए आप सरकार से लोन भी ले सकते हैं.

जानें, कितनी होगी कमाई
इस बिजनेस को आप गांव या शहर कहीं भी शुरू कर सकते हैं. यह एक ऐसा बिजनेस है जो साल भर चलता है. इस बिजनेस में सिर्फ एक बार निवेश कर कई दिनों तक कमाया जा सकता है. अगर कमाई की बात करें तो एक अनुमान के मुताबिक, सभी खर्च निकालकर आप सालाना 3 लाख रुपये से ज्यादा कमा सकते हैं. इसके बाद जैसे-जैसे आपका बिजनेस बढ़ता जाएगा, वैसे – वैसे आपकी कमाई भी बढ़ती जाएगी.

Tags: Applying for a business loan, Business at small level, Business from home, Business ideas, Business news, Business news in hindi, Business opportunities, Earn money, Ease of doing business, Money Making Tips

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया