भोपाल. मध्यप्रदेश की राजधानी में सचिवालय के सामने सरकारी सतपुड़ा भवन में सोमवार दोपहर करीब 3 बजे लगी आग भीषण होकर छठी मंजिल तक जा पहुंची है. सोमवार रात तक भोपाल और आसपास से बुलाई गईं दमकलें जब आग पर काबू नहीं पा सकीं तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को घटना की जानकारी देते हुए मदद की मांग की है. ऐसा बताया जा रहा है कि रात में ही एयरफोर्स के हेलिकाप्टरों की मदद से आग पर काबू पाया जा सकेगा. गनीमत रही कि समय रहते भवन खाली करा लिया गया और इस आग से कोई हताहत नहीं हुआ है.
घटना के बारे में ऐसी आशंका जताई जा रही है कि यह आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और एसी के कंप्रेसर में ब्लास्ट के बाद फैली. मुख्यमंत्री ने इस घटना की जांच के लिए 4 सदस्यीय कमेटी बनाई है. जानकारी के अनुसार सतपुड़ा भवन में करीब 30-35 एसी कंप्रेसर में ब्लास्ट हुए और आग लगातार फैलती चली गई. इस भवन में सरकारी के कई विभागों के दफ्तर, संचालनालय और कार्यालय हैं. इनमें रखी गईं फाइले, पुराने दस्तावेज, रिकॉर्ड आदि जलकर राख हो गए हैं. मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा कि सेना, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, बीपीसीएल, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण, भेल, मंडीदीप और रायसेन से दमकल और दमकल कर्मियों को बुलाया गया था.
आपके शहर से (भोपाल)

एक्शन में मीलार्ड और मध्यप्रदेश सरकार! खराब काम पर 6 महिला जजों को नौकरी से निकाला, 3 की संपत्ति राजसात होगी

PHOTOS: प्रियंका गांधी के कार्यक्रम में राहुल को देखकर चकरा गए लोग, फिर लेने लगे सेल्फी

OMG : मंत्री का बेटा बन आरोपी को पुलिस के हाथ से छुड़ा ले गए बदमाश, बाद में खुली पोल

Bhopal : सतपुड़ा प्रशासनिक भवन में भीषण आग, करोड़ों का सामान और फाइलें खाक, कांग्रेस ने कहा-घोटाले के दस्तावेज जलाने की साजिश तो नहीं!

तेज गर्मी के कारण इंदौर DM ने एक हफ्ते बढ़ा दी स्कूलों की छुट्टी, जानें कब से खुलेंगे

इंदौर की सड़कों पर दौड़ रही ‘पिंक आई बस’, अब महिलाओं का सफर आसान

Gwalior: बिजली कटौती से परेशान पूर्व मंत्री इमरती देवी, ऊर्जा मंत्री से की शिकायत, बोलीं-अफसर कर रहे मनमानी

Shocking : कोचिंग सेंटर के हॉस्टल में छात्राओं से रेप, संचालक सहित दो आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश में चुनाव है! ‘नेताजी’ के दौरों व प्रचार के लिए चमकेंगी हवाई पटि्टयां, उतर सकेंगे जेट प्लेन

दिग्गी राजा के पोते सहस्त्र जय ने महज 6 साल की उम्र में दिया भाषण, लोग दंग, देखें Video
#WATCH मध्य प्रदेश: भोपाल के सतपुड़ा भवन में दमकल द्वारा आग को बुझाने की कोशिश की जा रही है। pic.twitter.com/L6qasjuDE3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 12, 2023
.
Tags: CM Shivraj Singh Chouhan, Madhya Pradesh government, Madhya pradesh latest news, भोपाल, मध्य प्रदेश
FIRST PUBLISHED : June 12, 2023, 23:29 IST






