सोने से जड़ा होगा राम मंदिर के गर्भगृह का द्वार, अंतिम चरण में ग्राउंड फ्लोर का निर्माण

नई दिल्‍ली. अयोध्‍या में बन रहे श्रीराम मंदिर का निर्माण कार्य बेहद तेजी से आगे बढ़ रहा है. ग्राउंड फ्लोर को नए साल की शुरुआत में जनवरी तक श्रद्धालुओं के लिए भी खोल दिया जाएगा. न्‍यूज18 को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक तीन मंजिला राम मंदिर के पवित्र गर्भगृह का द्वार सोने से जड़ा होगा. हाल ही में मंदिर निर्माण की प्रगति का ट्रस्‍ट के वरिष्‍ठ सदस्‍यों के द्वारा रिव्‍यू किया गया है. इस दौरान निर्माण कमेटी के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्रा, लार्सन एंड टूब्रो  (L & T) और टाटा कंसल्‍टेंसी इंजीनियरिंग की अधिकारी, राम जन्‍मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्‍ट के सदस्‍य मौजूद थे.

अधिकारियों को कहना है कि राम मंदिर के निर्माण का स्‍टेटस रोजाना लिया जा रहा है और आने वाली असल समस्‍याओं को दूर भी किया जा रहा है. मंदिर के फाउंडेशन का काम पूरा हो गया है जिसमें बेडा और गुंबद आदि शामिल हैं. अब राजस्‍थान के बंसी बहाड़पुर के पत्‍थर को लगाने का काम जोरों से चल रहा है. जनवरी 2024 में ग्राउंड फ्लोर को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा. एक अधिकारी ने कहा कि निर्माण कार्य अक्‍टूबर 2023 तक ही पूरा कर लिया जाएगा. इसके बाद मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए खोलने से जुड़ी अन्‍य जरूरी प्रक्रियाओं को पूरा किया जाएगा.

यह भी पढ़ें:- Farmer Protest: दिल्‍ली-चंडीगढ़ हाईवे पर किसानों ने फिर किया चक्का जाम, कहा- हमारी बस ये 2 मांगें

आपके शहर से (अयोध्या)

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

मंदिर में होंगे कुल 5 मंडप
मंदिर में पवित्र गर्भगृह के अलावा पांच मंडप भी होंगे जिनके नाम गूढ़ मंडप, रंग मंडप, नृत्‍य मंडप, प्राथना मंडप और कीर्तन मंडप है. इन मंडप के गुंबल 32 फीट ऊंचे और 34 फीट चौड़े हैं. प्रांगण से इसकी ऊंचाई 69 से 111 फीट के करीब होगी. राम मंदिर की लंबाई 380 फीट होगी जबकि यह 250 फीट चौड़ा और 161 फीट ऊंचा भी होगा. पूरा पवित्र मंदिर मकराना मार्बल के पीलर, बीम से बना है. इसके अलावा दीवारों पर भी इसी मार्बल से बेहद सुंदर काम किया जा रहा है.

Tags: Ayodhya ram mandir, Ayodhya Ram Temple, Ram Temple, Ram Temple Construction

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया